लाइव न्यूज़ :

आप ऐसे भारत से आते हैं जिसकी बेइज्जती कर जीवन चलाते हैं, वीर दास पर भड़कीं प्रीति गांधी

By अनिल शर्मा | Updated: November 17, 2021 14:24 IST

प्रीति गांधी ने वीर दास के वीडियो क्लिप को साझा करते हुए उनपर हमला बोला। बीजेती नेता ने कहा आप उस भारत से आते हैं जिसको बदना्म करके जीवन यापन करते हैं !! 

Open in App
ठळक मुद्देवीर दास के वीडियो पर विवाद बढ़ता ही जा रहा हैप्रीति गांधी ने वीर दास का वीडियो क्लिप साझा कर उनको निशाने पर लिया हैगांधी ने कहा कि आप उस भारत से आते हैं जो आपकी बदनामी को लंबे समय तक सहन किया है

मुंबईः कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास अपने एक हालिया वीडियो को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनके खिलाफ दिल्ली में शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है। वहीं  बीजेपी नेता प्रीति गांधी ने वीर दास को उनके ही कविता की शैली में उनको जवाब दिया है और उनकी आलोचना की है।

प्रीति गांधी ने वीर दास के वीडियो क्लिप को साझा करते हुए उनपर हमला बोला। बीजेती नेता ने कहा आप उस भारत से आते हैं जिसको बदना्म करके जीवन यापन करते हैं !!  हालांकि वीर दास वे अपने उस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण भी जारी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि वो वीडियो में लोगों की सोच को लेकर बात कर रहे हैं। वीर दास ने कहा कि एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है।

प्रीति गांधी ने कहा कि आप एक ऐसे भारत से आते हैं, जो आपकी घिनौनी, अपमानजनक बकवास को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में पेश करने की अनुमति देता है !! आप एक ऐसे भारत से आते हैं, जिसने आपकी बदनामी को लंबे समय तक सहन किया है !! वहीं कंगना ने वीर दास के वीडियो की तुलना आतंकवाद से की और उनपर कार्रवाई की मांग की है।

कविता में वीर दास ने क्या कहा था?

वीर दास ने यूट्यूब पर अपने कार्यक्रम के एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें दो भारत से आने की बात कही थी। वीर दास के इस वीडियो पर लोगों ने काफी आपत्ति जताई और देश को बदनाम करने का आरोप लगया।

मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं।मैं उस भारत से आता हूं जहां आप AQ1 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं।मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं।मैं उस भारत से आता हूं जहां नेता बिना मास्क के एक-दूसरे से गले लगते हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोBJPट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?