लाइव न्यूज़ :

2 महीने तक जॉर्डन में फंसे रहने के बाद पृथ्वीराज लौटे घर, देखें एक्टर की वापसी की कुछ खास Photos

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2020 15:56 IST

मलयालम एक्‍टर पृथ्‍वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) अपनी फिल्‍म 'आदुजीवथिम' (Aadujeevitham) के 57 क्रू मैंबरों के साथ जॉर्डन में फंसे हुए थे, जो शुक्रवार को देश वापस लौट आए हैं

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण लोग देश और विदेश में काफी समय से फंसे हुए थेआदुजीवथिम फिल्म की शूटिंग के लिए पृथ्वीराज 57 क्रू मेंबर्स के साथ जार्डन में फंसे हुए थे

कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण लोग देश और विदेश में काफी समय से फंसे हुए थे। अब मलयालम एक्‍टर पृथ्‍वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran), आखिरकार लंबे समत तक लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से जॉर्डन में फंसे होने के बाद अपने देश वापस लौट आए हैं। एक्टर के लौटने की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

आदुजीवथिम फिल्म की शूटिंग के लिए पृथ्वीराज 57 क्रू मेंबर्स के साथ जार्डन में फंसे हुए थे। अब लंबे  इंतजार के बाद आखिरकार एक्टर की देश वापसी हो ही गई है। एक्टर की वापसी से उनके फैंस काफी खुश हैं।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने पृथ्‍वीराज और 57 क्रू मैंबरों के देश लौटने की जानकारी तस्‍वीर के साथ साझा की है। ये सभी आज सुबह कोची एयरपोर्ट पर पहुंचे।देश पहुंचते ही पृथ्‍वीराज ने अपने इंस्‍टाग्राम पर भी फैंस को खुद को लौटने की जानकारी दी। उन्‍होंने अपनी एक तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह मास्‍क पहने और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।  आपको बता दें कि निर्देशक ब्लेसी के साथ मार्च में अपनी आने वाली फिल्‍म 'आदुजीवथिम' (Aadujeevitham) की शूटिंग के लिए जॉर्डन (Jordan) गए हुए थे, लेकिन कोरोना पेनडेमिक (Coronavirus Pandemic) के चलते पृथ्वी राज अपनी टीम के साथ वहीं फंस गए थे।जिसके बाद से लगातार उनकी टीम देश वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे। बता दें कि न‍िर्देशक ब्‍लैसी और पृथ्‍वीराज की ये आने वाली फिल्‍म मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री की अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म बताई जा रही है। पृथ्वीराज बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। पृथ्वीराज अइय्या फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी नजर आईं थीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस