लाइव न्यूज़ :

भक्तों के पास 8 सालों से आय नहीं, टिकट कहां से खरीदेंगे, पृथ्वीराज की कमाई को लेकर अक्षय पर अभिनेता ने कसा तंज

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2022 11:34 IST

कमाल राशिद खान यानी केआरके ने ट्वीट में लिखा- सम्राट पृथ्वीराज के ऐसे आपदा परिणाम के लिए आपको (अक्षय) बुरा नहीं मानना चाहिए! क्योंकि सभी भक्त गरीब हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे3 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने चार दिनों में ₹ 44.40 करोड़ की कमाई की हैचौथे दिन अक्षय की फिल्म ने सिर्फ 5 करोड़ की कमाई की

मुंबईः अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की कमाई में सोमवार गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने रिलीज के अपने पहले हफ्ते में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पायी है। इसके बजट के मुताबिक लोग इसे बॉक्स ऑफिस पर असफल बताने लगे हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता व स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान यानी केआरके ने फिल्म की कमाई को लेकर अक्षय कुमार पर चुटकी ली है।

3 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने चार दिनों में ₹ 44.40 करोड़ की कमाई की है। सोमवार को फिल्म की कमाई महज एक अंक में सीमट गई। चौथे दिन अक्षय की फिल्म ने सिर्फ 5 करोड़ की कमाई की। जबकि फिल्म 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की गई है। इसको लेकर केआरके ने अक्षय कुमार के मजे लिए। अभिनेता ने ट्वीट किया- मंगलवार को फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने 4500 स्क्रीन्स से ₹3 करोड़ का कलेक्शन किया। मतलब ₹6,666 प्रति स्क्रीन। आशा है कि यह थिएटर के सुरक्षा गार्डों के एक दिन के वेतन के लिए पर्याप्त है।

इसके साथ ही केआरके ने कहा कि  भक्त गरीब हो गए हैं। उनके पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं हैं। उन्हें माफ कर दीजिए। दूसरे ट्वीट में लिखा- सम्राट पृथ्वीराज के ऐसे आपदा परिणाम के लिए आपको बुरा नहीं मानना चाहिए! क्योंकि सभी भक्त गरीब हो गए हैं। पिछले 8 वर्षों के दौरान उनकी कोई आय नहीं है। तो वे आपकी फिल्म देखने के लिए टिकट कैसे खरीदेंगे? बकौल कमाल खान, वे अब असहाय हैं। कृपया उन्हें क्षमा करें।

 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। सम्राट पृथ्वीराज घरेलू सिनेमाघरों में हिन्दी में 3550 स्क्रीन्स और तमिल व तेलुगु के लिए 200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 3.43 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को अच्छी संख्या में दर्शक मिले और समीक्षकों ने इसे सराहा।

केआरके ने इसको लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक अन्य ट्वीट में लिखा, धाकड़ और पृथ्वीराज के निराशाजनक परिणाम यह साबित करते हैं कि मोदी जी का देश में कोई जादू और आंधी नहीं है। इलेक्शन में सिर्फ ईवीएम का जादू चलता है।  

टॅग्स :अक्षय कुमारकमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?