लाइव न्यूज़ :

सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2021 13:57 IST

प्रीति जिंटा ने आजकल बड़े पर्दे से दूरी बनायी हुई है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘जीन और मैं अपने जुड़वा बच्चों जय जिंटा गुडएनॉग और जिया जिंटा गुडएनॉग का अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं ...

Open in App
ठळक मुद्देप्रीति जिंटा और उनके पति सरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी के माता-पिता बन गए हैंप्रीति जिंटा ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा- जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह और उनके पति एवं वित्तीय विश्लेषक जीन गुडएनॉग सरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी के माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने नवजात बच्चों का नाम जय और जिया रखा है।

प्रीति जिंटा ने आजकल बड़े पर्दे से दूरी बनायी हुई है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘जीन और मैं अपने जुड़वा बच्चों जय जिंटा गुडएनॉग और जिया जिंटा गुडएनॉग का अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं और हमारा दिल अपार कृतज्ञता और प्यार से भर गया है।’’ अभिनेत्री ने ‘इस अद्भुत सफर का हिस्सा बनने के लिए’ चिकित्सा कर्मियों और अपनी सरोगेट’’ का भी आभार जताया।

एक अन्य ट्वीट में 46 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा,  हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं। ‘‘बहुत सारा प्यार।’’

गौरतलब है कि प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को जीन गुडइनफ से शादी की थी और फिर लॉस एंजिल्स चली गईं। अब प्रीति भी सरोगेसी के जरिए पैरेंट बनने वाली हस्तियों की सूची में शामिल हो गई हैं। उनसे पहले एकता कपूर, तुषार कपूर, लिसा रे जैसे कलाकार भी सरोगेसी के जरिए अपने बच्चों का स्वागत कर चुके हैं। 

टॅग्स :प्रीति जिंटाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!