लाइव न्यूज़ :

Prassthanam Box Office Collection Day 1: संजय दत्त की फिल्म की बेहद धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन का कलेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: September 21, 2019 08:32 IST

'प्रस्थानम' के साथ ही बड़े पर्दे पर करण देओल की 'पल पल दिल के पास' और सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर' भी रिलीज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थान' साल 2010 में आई तेलगु फिल्म 'प्रस्थानम' का ऑफिशियली रीमेक है।।संजय दत्त की फिल्म उनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है।

संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की पहली प्रस्थानम बड़े पर्दे पर रिलीज होग गई है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी। लेकिन पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं मचा पाई। परिवारिक ड्रामे और राजनीति पर बनी मल्टी स्टारर इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही थी। मगर पहले दिन के कलेक्शन ने मेकर्स को निराश जरूर किया होगा। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन संजय दत्त की इस फिल्म ने सिर्फ 80 से 85 लाख तक की कमाई की है। जो बेहद धीमी शुरुआत है। बता दें प्रस्थानम फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म की हिन्दी रीमेक है। जिसमें दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया गया है। फिल्म की कमाई पर इसलिए भी असर पड़ा है क्योंकि प्रस्थानम के साथ ही बड़े पर्दे पर करण देओल की पल पल दिल के पास और सोनम कपूर की द जोया फैक्टर भी रिलीज हुई है।

फिल्म की कहानी

प्रस्थानम फिल्म की कहानी एमएलए बलदेव प्रताप सिंह (संजय दत्त) और उनके परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म उत्तर प्रदेश की है और यहां बल्लीपुर के बलदेव सिंह को अपने सौतेले बेटे आयुष (अली फजल) का पूरा समर्थन हासिल है। आयुष को ही राजनीतिक वारिस माना जाता है क्योंकि उसका सौतेला भाई विवान (सत्यजीत दुबे) बेहद बिगड़ैल स्वभाव का और हिंसक लड़का है। 

इन तीनों पुरुषों की जिंदगी बलदेव सिंह की पत्नी सरोज (मनीषा कोइराला) से बंधी हुई है। फिल्म के फस्ट हाफ तक सब सही चल रहा था लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बलदेव प्रताप सिंह आयुष को एक जगह का लीडर बना देते हैं। बस यही से शुरू होती है हक और कर्तव्य की ये लड़ाई। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन भरपूर मिलेगा।

एक्टिंग

बेटों से परेशना वाले पिता के रोल में संजय दत्त दिखाए गए हैं जो बेहद दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। अली फजल ने भी अपने रोल  को बखूबी निभाया है। वहीं, सत्यजीत दुबे एक बिगड़ैल बेटे के रोल में बहुत ही शानदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मनीषा भी अपने रोल में फिट बैठती नजर आ रही हैं।

निर्देशन

फिल्म का निर्देशन बहुत ही शानदार है। हर एक सीन को  देव कट्टा  ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है। फर्स्ट ऑफ के मुकाबले फिल्म में सेकेंड ऑफ में ज्यादा तड़का पेश किया गया है।

टॅग्स :प्रस्थानम मूवीसंजय दत्तमनीषा कोईरालाअली फजल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार