लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से बचने के लिए प्रकाश राज ने लोगों को दी गलत सलाह, फिर ऐसे मांगी माफी

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 16:42 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोशल मीडिया पर लगातार लोग इससे बचने के तरीकों पर बात कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड में वांटेड, दबंग 2 और सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर प्रकाश राज से एक बड़ी गलती हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 मामले सामने आने के बाद से देश में लगातार इस बीमारी पर चर्चा की जा रही है।दुनिया भर में कोरोना वायरस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,123 पर पहुंच गई और 91,783 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

चीन सहित दुनिया के तमाम अन्य देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए लोग संघर्ष करते दिख रहे हैं। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने 38 और लोगों की मौत की जानकारी दी, जिससे मृतकों की कुल संख्या 2,981 पर पहुंच गई है। वहीं दुनिया भर में 3,100 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 मामले सामने आने के बाद से देश में लगातार इस बीमारी पर चर्चा की जा रही है।

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोशल मीडिया पर लगातार लोग इससे बचने के तरीकों पर बात कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड में वांटेड, दबंग 2 और सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर प्रकाश राज से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल, प्रकाश राज ने ट्वीट पर लिखा, 'एक कप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से कोरोनावायरस से बचा जा सकता है।'

हालांकि, बाद में उन्होंने इस गलत जानकारी के लिए ट्वीट डिलीट कर सोशल मीडिया पर लोगों से माफी भी मांग ली। उन्होंने लिखा, 'कुछ बेहतर करने की कोशिश में , गलत जानकारी दे बैठा, जो मुझे कहीं से मिली थी। लेकिन मैंने अपनी गलती को मानते हुए गलती भरा ट्वीट डिलीट कर दिया है। सॉरी' 

_In my eagerness to do good, I fell victim to wrong info. But the good thing is that I accept evidence and correct myself. Hence I've deleted the erroneous tweet_. SORRY 🙏🙏— Prakash Raj (@prakashraaj) March 4, 2020

दुनिया भर में कोरोना वायरस के चपेटे में 91,783 से ज्यादा लोग 

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,123 पर पहुंच गई और 91,783 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) को मंगलवार को चीन के 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिनजियांग से 119 नये मामलों की जानकारी मिली। इनमें 115 मामले हुबेई प्रांत से और वायरस से सर्वाधिक प्रभावित इसकी राजधानी वुहान से सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रकाश राजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!