लाइव न्यूज़ :

पठान के 'बेशरम रंग' गाने को लेकर दीपिका पादुकोण के समर्थन में सामने आए प्रकाश राज, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 15, 2022 18:12 IST

प्रकाश राज ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के समर्थन में सामने आए हैंउन्होंने आगामी फिल्म पठान के गीत बेशरम रंग में दीपिका की वेशभूषा को लेकर हालिया विवाद के बारे में बात कीबेशरम रंग गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण हैं

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने आगामी फिल्म पठान के गीत बेशरम रंग में उनकी वेशभूषा को लेकर हालिया विवाद के बारे में बात की। उन्होंने इंदौर में प्रदर्शनकारियों द्वारा अभिनेता शाहरुख खान के पुतले जलाने पर भी प्रतिक्रिया दी। बेशरम रंग गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण हैं।

इस सिलसिले में ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बेशरम बिगॉट्स...तो ठीक है जब भगवाधारी बलात्कारियों को माला पहनाते हैं।।हेट स्पीच देते हैं, दलाल विधायक, भगवाधारी स्वामीजी नाबालिगों का बलात्कार करते हैं, लेकिन फिल्म में ड्रेस नहीं??" बता दें कि एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इंदौर में पठान और बेशरम रंग गाने का विरोध किया और दीपिका और शाहरुख के पुतले जलाए।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वीर शिवाजी समूह ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि गाने की सामग्री से हिंदू समुदाय आहत महसूस कर रहा है। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने में दीपिका पादुकोण की वेशभूषा पर आपत्ति जताई थी और उनके और शाहरुख खान के कपड़ों के रंग पर भी भड़ास निकाली थी।

टॅग्स :प्रकाश राजदीपिका पादुकोणशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?