लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हिंसा पर बॉलीवुड स्टार का फूटा गुस्सा, लिखा-मैं इस धार्मिक कट्टरता की...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2020 08:31 IST

प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपद्रवियों ने बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाने के आसपास जमकर हंगामा किया।हिंसा पर प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है

कर्नाटक की राजधानी का पुलकेशीनगर विधानसभा क्षेत्र बुधवार को किसी युद्ध क्षेत्र जैसा दिखाई पड़ा। कांग्रेस विधायक के एक रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ‘सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील’ एक पोस्ट लिखे जाने के बाद उग्र भीड़ ने जमकर बवाल काटा और वाहनों को आग लगा दी जिसके बाद इलाका लड़ाई क्षेत्र जैसा दिख रहा है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की सुनसान पड़ी सड़कों पर जले हुए वाहन, टूटी हुई खिड़कियों के शीशे, ईंटें और पत्थर बिखरे पड़े हैं। मंगलवार की रात से बुधवार तड़के तक चली आगजनी और हिंसा की घटनाओं में 50 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 इस घटना के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।  प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। हाल ही में प्रकाश ने काफी प्रवासी मजदूरों की मदद भी की थी

बंगलूरू हिंसा पर ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, बंगलूरू में हुई घटना बर्बरता है और कुछ नहीं। मैं इस धार्मिक कट्टरता की कड़ी निंदा करता हूं। इसे उकसाने वालों और जिन गुंडों ने कानून को हाथ में लिया है, उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए। एक समाज के तौर पर हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं।'

जीशान अय्यूब ने अपने ट्वीट में लिखा, ' बेंगलुरू में हुए दंगे की खबर मिली। पूरा देश जाहिलों से भर गया है क्या? फिर एक बार दंगाई धर्म के ठेकेदार बने। मैं नहीं जानता कि फेसबुक पर क्या पोस्ट थी और न ही जानना चाहता हूं। यह सीधे तौर पर गलत है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।'

भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ‘सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील’ एक पोस्ट लिखे जाने के बाद एक वर्ग के लोग भड़क उठे जिसके बाद विधायक की संपत्ति और उनके परिवार को निशाना बनाया गया।

टॅग्स :कर्नाटकप्रकाश राज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?