लाइव न्यूज़ :

प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा शादी कर ली है शादी, अभिनेता ने खुद साझा कि तस्वीरें

By वैशाली कुमारी | Updated: August 25, 2021 11:50 IST

साउथ फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता, प्रकाश राज ने अपनी 11वी वेडिंग एन्वरसरी को खास तरीके से सेलीब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रकाश राज अभिनेता यश की KGF चैप्टर 2 में दिखाई देंगेप्रकाश ने 2009 में अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले लिया था2010 में उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दूसरी शादी की थी

वांटेड, सिंघम, अन्नियां और पोकिरी जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से देश भर में जबरदस्त फैन फालोइन्ग बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी पत्नी पोनी वर्मा के साथ रोमांटिक तरीके से अपनी शादी की 11वी  सालगिरह का जश्न मनाया। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर किये गये फोटोज में ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने फिर से शादी की हो।

अभिनेता प्रकाश राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्सन देते हुए लिखा, "हमने आज रात फिर से शादी की है क्योंकि हमारा बेटा #वेदांत हमारी शादी देखना चाहता था।"

एक और ट्वीट में, प्रकाश ने अपनी पत्नी के साथ उनके शादी की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। उन्होंने तस्वीर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "यह बहुत सही निकला..रात में अजनबियों के लिए.. धन्यवाद मेरी प्यारी पत्नी .. एक बेहतरीन दोस्त होने के लिए.. एक प्रेमी और साथ-साथ एक अच्छे हमसफर के लिए..#happyweddinganniversary।"

आपको बता दें कि प्रकाश ने 2009 में अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले लिया था। इसके बाद 2010 में उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दूसरी शादी की थी। प्रकाश राज और पोनी वर्मा की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुयी थी, जहाँ पोनी एक गाने के लिए प्रकाश राज को कोरियोग्राफ कर रही थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज अभिनेता यश की KGF चैप्टर 2 में दिखाई देंगे। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज़ हो रही है।

टॅग्स :प्रकाश राजटॉलीवुड सिनेमासाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?