लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-ये लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2020 16:17 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीपिका के जेएनयू जानें पर अपनी बात रखी है। प्रकाश ने कहा है कि यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सटी में हाल ही में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे थे इन लोगों मे जमकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सटी में हाल ही में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे थे, इन लोगों मे जमकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। ऐसे में छात्रों से मिलने हाल ही में दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। ऐसे में दीपिका के जेएनयू जाने पर विवाद हो गया है।  भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकाट करने करने को कहा है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीपिका के जेएनयू जानें पर अपनी बात रखी है। प्रकाश ने कहा है कि यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश में कही भी हिंसा हो, उसकी निंदा करते हैं। विश्वविद्यालय में जहां सब लोग पढ़ने जाते हैं, वहां हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

जेएनयू में जो छात्रोों का रजिस्ट्रेशन हो रहा था, उसे कुछ संगठन रोक रहे हैं, ये उनका काम नहीं है। नकाबपोश बेनकाब होंगे।

हाल ही में दीपिका दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। यहां पर दीपिका (Deepika Padukone) JNU हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने साबरमती टी प्वाइंट के पास हो रहे प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन किया।

आपको बता दें कि 5 जनवरी की शाम को जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट और हिंसा की घटना हुई थी। इसके विरोध में कई बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आए थे। इनमें अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, कृति सेनन, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, अनुभव सिन्हा, नीरज घेवान, विशाल भारद्वाज समेत कई सितारों ने छात्रों के साथ हुई हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

5 जनवरी की रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, तापसी पन्नू, सौरभ शुक्ला, सुधीर मिश्रा, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्डा जैसे कई सितारे शामिल हुए और हिंसा करने वाले लोगों का जमकर विरोध किया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)प्रकाश जावड़ेकरदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया