लाइव न्यूज़ :

प्रभास की आने वाली फिल्म का ट्रेलर आउट, फैन 'सलार पार्ट 1' में धमाकेधार एंट्री देख चौंके

By आकाश चौरसिया | Updated: December 2, 2023 13:03 IST

प्रभास की फिल्म सलार का पार्ट 1 ट्रेलर आउट हो गया है। यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मलयालम स्टार पृथ्वीराज, श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी अभिनय करते दिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेलुगू फिल्म सलार के पार्ट 1 में अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में दिखेंगेखानसार नाम के काल्पनिक शहर को दर्शाया गया हैफिल्म दो दोस्तों के इर्द-गिर्द है

Salaar Part 1: लंबे समय बाद तेलुगू फिल्म सलार के पहले पार्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले साल की ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बाद प्रशांत नील के पहले निर्देशित उद्योग 'पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर' में अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में हैं।

ट्रेलर में खानसार नाम के अवास्तविक शहर दर्शाया गया है, जिस पर आक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया, जिसे महमूद गजनी और चंगेज खान के ऐतिहासिक आक्रमण से भी ज्यादा खतरनाक बताया गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन इस शहर के उत्तराधिकारी के रुप में दिखते हैं, लेकिन घुसपैठियों के हमले और कब्जे करने तक वो इस शहर पर राज कर पाते हैं। 

पृथ्वीराज इस आक्रमण से पार पाने के लिए अपने बचपन के दोस्त देवा यानी प्रभास को बुलाते हैं, जो उन्हें वादा करता है कि वो उनको हर मुसीबत और किसी भी प्रतिकूल स्थिति से बचाएगा। फिर, देवा खानसार में लौटता है, जहां वो उत्तराधिकार का दावा कर आक्रमणकारियों पर हमले करना शुरू कर देता है। इसी के साथ वो अपने दोस्त का बदला भी दुश्मनों से लेता है।   

 फिल्म में प्रभास के अलावा मलयालम स्टार पृथ्वीराज भी नजर आने वाले हैं। उनका तेलुगू फिल्म में डेब्यू होगा। इनके अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म कहीं न कहीं पिछले साल आई 'आरआरआर' की तरह कहानी को बयां करती है, जिसे एस.एस राजमौली ने निर्देशित किया था। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारप्रभासश्रुति हसनएसएस राजामौलीकेजीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!