लाइव न्यूज़ :

प्रभास ने शादी को लेकर किया खुलासा, कहा- बाहुबली के बाद आए थे 5 हजार रिश्ते, करना चाहते हैं लव मैरिज

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 11, 2022 14:32 IST

अभिनेता प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि बाहुबली के बाद उनके पास 5 हजार रिश्ते आए थे, जिनको लेकर वो कंफ्यूज हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास ने खुलासा किया कि बाहुबली के बाद उनके पास 5 हजार रिश्ते आए थेएक्टर का कहना है कि वो लव मैरिज करना चाहते हैं

मुंबई:बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में होती है। 42 साल के प्रभास अभी सिंगल हैं, लेकिन इसके बावजूद अक्सर ही उनकी शादी को लेकर फिल्मी गलियारों में चर्चा होती है। वैसे हाल ही में एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी मां से बाहुबली के बाद शादी के बारे में सोचने के बारे में कहा था। फिलहाल, इस प्रभास ने शादी के लिए रिश्तों के बारे में बयान दिया है।

बता दें कि प्रभास अधिकतर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करना कम पसंद करते हैं। हालांकि, अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' के प्रमोशन के दौरान अव्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म बाहुबली के बाद उनके पास लगभग पांच हजार रिश्ते आए थे। रिश्तों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि शादी के लिए आए सभी रिश्तों ने भी कंफ्यूज कर दिया था। मैं शादी जरूर करूंगा लेकिन कब ये मुझे नहीं पता। मेरी मां चाहती हैं कि मैं शादी कर लूं और मैंने कहा था कि बाहुबली के बाद मैं शादी कर लूंगा। मैं लव मैरिज करूंगा।

न्यूज़18 को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने कहा कि उनकी मां बहुत लंबे समय से चाह रही हैं कि वो शादी कर लें। उन्होंने बताया कि हर मां की तरह उनकी मां भी यही चाहती हैं कि उनकी शादी हो और वो प्यारे बच्चों के पापा बनें। मालूम हो, बाहुबली के बाद से अक्सर ही प्रभास और साउथ अक्ट्रेस्स अनुष्का शेट्टी के लिंकअप की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। 

टॅग्स :प्रभासबाहुबलीवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?