लाइव न्यूज़ :

अब बड़े पर्दे पर टकराएंगे शाहरुख खान और प्रभास, इस दिन रिलीज होगी दोनों की फिल्में

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 29, 2023 12:52 IST

प्रभास की सालार पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी और विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार शाहरुख खान की डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।होम्बले फिल्म्स ने घोषणा की कि सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की।

मुंबई:प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार शाहरुख खान की डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। शुक्रवार को होम्बले फिल्म्स ने घोषणा की कि सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की। इस पोस्टर में प्रभास को अपने रफ लुक में देखा जा सकता है और उनके हाथ में तलवार भी है।

सालार पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी और विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी। हालांकि, बाद में पोस्ट-प्रोडक्शन का काम लंबित होने के कारण फिल्म को इस साल दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी भी हैं। फिल्म का निर्माण केजीएफ और कंतारा की टीम होम्बले फिल्म्स द्वारा किया गया है।

एक एक्शन थ्रिलर कही जाने वाली फिल्म सालार प्रशांत नील और प्रभास के बीच पहली बार सहयोग का प्रतीक है। दूसरी ओर, डंकी शाहरुख की साल की तीसरी रिलीज है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इसमें तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में शाहरुख ने पुष्टि की कि डंकी को अगले साल तक आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है और स्पष्ट किया कि यह क्रिसमस पर रिलीज होने की राह पर है। 

टॅग्स :प्रभासशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास