लाइव न्यूज़ :

करण जौहर के साथ रिलेशनशिप पर बोले डिजाइनर प्रबल गुरुंग, कहा- 'क्या हमें...'

By मेघना वर्मा | Updated: May 27, 2019 12:13 IST

इस साल करण जौहर का जादू नहीं चल पा रहा है। साल में रिलीज हुई उनकी दोनों ही फिल्में कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर एक दम फीकी रहीं। वहीं करण फिलहार तख्त फिल्म में बिजी हैं।

Open in App

करण जौहर बॉलीवुड के उन फिल्म मेकर्स में से एक हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच खबर आई कि करण जौहर फेमस डिजाइनर प्रबल गुरुंग को डेट कर रहे हैं। जब बीटाउन में इस चीज की खबर फैली तो प्रबल को इस मामले में सफाई देनी पड़ी। प्रबल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने करण के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया।

प्रबल ने लिखा, 'तो लेजीड एंड जेंटलमैन यहां मैं मेरे और करण के रिश्ते के बारे में कुछ कहने जा रहा हूं...क्या हम लोगों को मजाक करने का भी हक नहीं है। इस बात का क्लेरिफिकेशन देने में बहुत निराशा और दुख हो रहा है। मैं करण जौहर के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हूं। मेरे इंस्टाग्राम के रिसेंट पोस्ट में बस एक मजाक था।'

प्रबल ने कई और बातें लिखीं जिसमें सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी के बारे में कई बातें कहीं। बता दें करण जौहर ने 25 मई को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। करण जौहर को फेमस फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने भी उनको विश किया। उनके इस पोस्ट से लोगों ने ये कयास लगाना शुरु कर  को डेट कर रहे हैं। 

प्रबल के इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्रबल ने अपने इंस्टा पर करण के बर्थडे पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसमें करण जौहर के लिए उन्होंने लिखा है, 'प्यार किया तो डरना क्या...हैप्पी बर्थडे करण जौहर।' वहीं फोटो में भी दोनों ही काफी कोजी पोज में दिखाई दे रहे हैं।

करण जौहर ने किया है रिप्लाई

हलांकि करण जौहर ने उनके इस पोस्ट का रिप्लाई मजाकिया अंदाज में किया है। करण ने प्रबल के इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'खुद पर संयम रखो भईया (इसके बाद करण ने स्माइली बनाई है)' दोनों के बीच चले इस पोस्ट और कमेंट्स को देखकर सोशल मीडिया पर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि प्रबल और करण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल करण जौहर का जादू नहीं चल पा रहा है। साल में रिलीज हुई उनकी दोनों ही फिल्में कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर एक दम फीकी रहीं। वहीं करण फिलहार तख्त फिल्म में बिजी हैं। 

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?