लाइव न्यूज़ :

'मैं अटल हूं' का पोस्टर हुआ रिलीज, अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में जबरदस्त लग रहे हैं पंकज त्रिपाठी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2022 18:02 IST

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर आने वाली फिल्म 'मैं अटल हूं' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मैंने पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'मैं अलट हूं' के फर्स्ट लुक में अभिनेता पंकज त्रिपाठी दिखाई दिये अटल जी के गेटअप में फिल्म 'मैं अटल हूं', अटल जी की 99वीं जयंती पर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगीयह फिल्म 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' नाम के किताब पर आधारित होगी

मुंबई: भारत रत्न और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती के मौके पर फिल्म 'मैं अटल हूं' का पोस्टर रिलीज हुआ। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी बाजपेयी के तौर पर फिल्म के लीड एक्टर हैं। पंकज त्रिपाठी ने खुद ट्विटर पर 'मैं अटल हूं' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, "अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। 'मैं अटल हूं' सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023।"

'मैं अलट हूं' के फर्स्ट लुक में अभिनेता पंकज त्रिपाठी बहुत मझे हुआ अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी के गेटअप में आने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किये गये पोस्टर की बहुत तारीफ भी हो रही है। पंकज त्रिपाठी ने उम्मीद जताई है कि दिसंबर 2023 में यह फिल्म न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में धूम मचाएगी।

पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं। मुझे अवसर मिला है कि मैं अटल जी जैसे विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारने का प्रयास करूं, इसके लिए मैं बहुत भावुक और कृतज्ञ हूं।"

यह फिल्म 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' नाम के किताब पर आधारित होगी और इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं। इसी साल 28 जून को अनाउंसमेंट हुई फिल्म 'मैं अटल हूं' का प्रोडक्शन विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और अन्य कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स का लक्ष्य है कि इसे साल 2023 के क्रिसमस यानी दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी के 99वीं पुण्यतिथि पर सिनेमा घरों में रिलीज करें।

मालूम हो इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मनमोहन सिंह और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भी फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे की बायोपिक भी बन चुकी है, जिसमें मशहूर कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाल ठाकरे का रोल किया था।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीअटल बिहारी वाजपेयीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच