लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सतीश कौशिक के शव का हुआ पोस्टमार्टम, प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2023 14:19 IST

एएनआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को अभिनेता की मृत्यु का कारण बताया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को अभिनेता की मृत्यु का कारण बताया गया हैप्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मौत पर ट्विटर के माध्यम से शोक व्यक्त किया है

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य कलाकार सतीश कौशिक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में पूरा हो चुका है। एएनआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को अभिनेता की मृत्यु का कारण बताया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस अभिनेता की मौत की जांच कर रही है। 

उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म उद्योग को सदमे में डाल दिया और कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता को दिल दौरा उस समय पड़ा जब वह दिल्ली में कार में यात्रा कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचान में नाकाम रहे। वह 66 वर्ष के थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और हिंदी सिनेमा में अभिनय किया। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।

अभिनेता की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत सभी का दिल जीता।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "प्रख्यात फिल्मी हस्ती सतीश कौशिक के असामयिक निधन से दुखी हूं। वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत सभी का दिल जीता। उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।"

 

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !