लाइव न्यूज़ :

मशहूर मलयालम अभिनेत्री नल्लेनै चित्रा का दिल का दौरान पड़ने से निधन, बाल कलाकार की थी करियर की शुरुआत

By अनिल शर्मा | Updated: August 21, 2021 13:46 IST

नल्लेनै चित्रा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्हें फिल्म निर्माता के बालचंदर ने साल 1975 में अपनी फिल्म अपूर्व रागंगल में लॉन्च किया था, जिसमें कमल हासन और श्रीविद्या भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देनल्लेनै चित्रा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थीनिर्माता के बालचंदर ने साल 1975 में अपनी फिल्म अपूर्व रागंगल में लॉन्च किया थाचित्रा ने 1980 और 1990 के दशक के दौरान मलयालम सिनेमा में काम किया

मलयालम की मशहूर अभिनेत्री  नल्लेनै चित्रा का शनिवार, 21 अगस्त को उनके चेन्नई स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कई तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। नल्लेनै चित्रा को चित्रा के नाम से जाना जाता था। वह 56 साल की थीं। चित्रा का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

चित्रा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्हें फिल्म निर्माता के बालचंदर ने साल 1975 में अपनी फिल्म अपूर्व रागंगल में लॉन्च किया था, जिसमें कमल हासन और श्रीविद्या भी थे। तमिल सिनेमा के माध्यम से अपनी शुरुआत करने के बाद, चित्रा ने 1980 और 1990 के दशक के दौरान मलयालम सिनेमा में काम किया। उन्होंने तमिल और मलयालम सिनेमा के कुछ बड़े सितारों के साथ काम किया।

मलयालम में उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में ओरु वडक्कन वीरगाथा, परम्परा, कालीक्कलम, राजवाज़चा और अमरम जैसी फ़िल्में शामिल हैं।अभिनेत्री के निधन ने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग  सदमे में है। सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!