लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगा चुकीं ऐक्ट्रेस पूनम पांडे ने कहा- पता नहीं शिल्पा शेट्टी पर क्या बीत रही होगी

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2021 16:49 IST

गौरतलब है कि पोर्न फिल्मों के निर्माण और ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से उनके प्रकाशन के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा पर बीते साल पूनम पांडे ने गंभीर आरोप लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर पूनम पांडे ने प्रतिक्रिया दी हैउन्होंने शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के प्रति सहानुभूति जताई हैपूनम पांडे ने बीते साल राज कुंद्रा पर गैर कानूनी तरीके से उनके वीडियो और तस्वीरों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर ऐक्ट्रेस पूनम पांडे की प्रतिक्रिया आई है। राज की गिरफ्तारी पर पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के प्रति हमदर्दी जताई और कहा कि मैं बता नहीं सकती कि शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों पर क्या बीत रही होगी। पूनम पांडे ने कहा कि शिल्पा शेट्टी और उनके दो बच्चों के बारे में सोचकर दिल निकल जा रहा है। 

गौरतलब है कि पोर्न फिल्मों के निर्माण और ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से उनके प्रकाशन के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा पर बीते साल पूनम पांडे ने गंभीर आरोप लगाए थे। तब पूनम ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। और कहा था कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी ने गैर कानूनी तरीके से उनके वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल किया।

पूनम पांडे ने राज कुंद्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इस समय कुछ नहीं कहूंगा। मैंने 2019 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।  और बाद में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में मामला दर्ज  करवाया था। पूनम ने कहा कि यह मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं अपने बयानों को सीमित करना पसंद करूंगा। साथ ही, मुझे अपनी पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और एक अन्य आरोपी रायन जॉन थार्प को मुंबई के एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। 

टॅग्स :पूनम पांडेराज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!