लाइव न्यूज़ :

Poonam Pandey Death: कानपुर नहीं पुणे में हुईं पूनम पांडे की मौत! दोस्त ने बताया कब और कहां होगा एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2024 11:30 IST

सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई हारने के बाद पूनम पांडे की शुक्रवार को कानपुर में कथित तौर पर मृत्यु हो गई

Open in App

Poonam Pandey Death: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत एक रहस्य बन गई है क्योंकि अभी तक उनके पर्थिव शरीर को दुनिया के सामने नहीं लाया गया है। एक्ट्रेस की मौत को लेकर उनके मैनेजर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की और इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक्ट्रेस के फैन्स इस खबर के बाद सदमे में चले गए हैं। 

उनके मैनेजर का कहना है कि पूनम का निधन कानपुर में उनके पैतृक आवास में हुआ लेकिन अब इसमें नया खुलासा हुआ है। उनके लॉक अप के सह-प्रतियोगी शिवम शर्मा ने अब दावा किया है कि उनका पार्थिव शरीर पुणे में था।

जब शर्मा को पूनम की मौत की सूचना मिली तो उनका दिल टूट गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी कैंसर से पीड़ित होने या इसके इलाज के बारे में कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा, "हमने एक साथ काफी समय बिताया है और वे सभी यादें मेरी आंखों के सामने घूम रही हैं। यह काफी अविश्वसनीय है।"

इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि एक पारस्परिक मित्र ने उन्हें पूनम के शव के पुणे में होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, "उनका परिवार कानपुर में है। मुझे नहीं पता कि उनका परिवार अंतिम संस्कार की योजना कैसे बनाएगा। मैं उनके परिवार को बहुत ताकत भेजना चाहता हूं।" इससे पहले, पूनम के मैनेजर ने बताया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन कानपुर में हुआ है।  अब, इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि उनका पार्थिव शरीर कानपुर से पुणे कैसे पहुंचा।

इस बीच, पूनम के बॉडीगार्ड ने दावा किया है कि उन्होंने दो दिन पहले ही एक फोटोशूट कराया था और तब वह बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा परिवार पहुंच से बाहर है और एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि उनका कानपुर निवास, जहां उनका परिवार रहता था, वहां ताला लगा हुआ था।

कई नेटिजन्स ने खबर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। जहां कंगना रनौत, मुनव्वर फारुकी और अन्य लोगों ने अभिनेत्री के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया, वहीं गायक राहुल वैद्य ने आश्चर्य जताया कि क्या यह सब सिर्फ प्रचार का हथकंडा था।

टॅग्स :पूनम पांडेहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम