लाइव न्यूज़ :

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मौत पर एक्स हसबैंड सैम को नहीं हो रही यकीन, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2024 12:20 IST

पूनम और सैम ने 2020 में शादी कर ली, हालांकि, अभिनेत्री द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद कुछ महीनों के भीतर वे अलग हो गए।

Open in App

Poonam Pandey Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत एक रहस्य बनकर सामने आई है। शुक्रवार को उनके मैनेजर द्वारा सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के निधन की खबर साझा करने के बाद से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस बीच, पूनम के एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस पर अपने मन की बात कही। पूर्व पत्नी की मौत से दुखी सैम ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा और कहा कि उनकी मौत की खबर सच नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों से मौत को लेकर सवाल पुछने के लिए कहा है।

पूनम के निधन की खबर के बाद सैम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहला नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "मैं इसे पूरी तरह से प्रोसेस नहीं कर पाया हूं। यह निश्चित रूप से सच नहीं हो सकता है। और मैं इस पर विश्वास नहीं करना चाहता। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करूंगा और जल्द ही कुछ पोस्ट करूंगा। कृपया पूनम के लिए प्रार्थना करें।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी को उनकी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं लेकिन मैं आपसे आकलन करने और सवाल पूछने का अनुरोध करूंगा। कुछ सही नहीं लग रहा है।"

बता दें कि  पूनम और सैम ने 2020 में एक गुपचुप समारोह में शादी कर ली, हालांकि, अभिनेत्री द्वारा उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद कुछ महीनों के भीतर वे अलग हो गए। 

पूनम ने उन पर पिटाई और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और अपने रिश्ते में दुर्व्यवहार के इतिहास का हवाला देते हुए पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लॉक अप पर यह भी दावा किया था कि सैम के बार-बार हमले के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था।

इस बीच शुक्रवार को पूनम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके निधन की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा किया गया। नोट में लिखा है, "यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर जीवित व्यक्ति जो कभी भी उसके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली।"

इस खबर की घोषणा के बाद से पूनम के परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है और उनके कानपुर स्थित घर पर भी कथित तौर पर ताला लगा हुआ है। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अभी तक उनके परिवार के सदस्यों या प्रवक्ता द्वारा कोई विवरण साझा नहीं किया गया है।

टॅग्स :पूनम पांडेहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!