लाइव न्यूज़ :

पूनम पांडे ने राज कुंद्रा को बताया धोखेबाज, कहा- उनके साथ काम करना सबसे बड़ी गलती थी

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2021 16:36 IST

पूनम पांडे ने अश्लील फिल्मों के निर्माण में गिरफ्तार राज कुंद्रा को पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। ई-टाइम्स से बातचीत में पूनम पांडे ने कहा कि राज कुंद्रा के साथ काम करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूनम पांडे ने कहा, जब मैंने उनके साथ MOU साइन किया था. जो कि सिर्फ 1 महीने चला था पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनसे जुड़े लोगों को फ्रॉड, चोर और फोन नंबर लीक करने का आरोप लगाया हैराज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया है

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने अश्लील फिल्मों के निर्माण में गिरफ्तार राज कुंद्रा को पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। ई-टाइम्स से बातचीत में पूनम पांडे ने कहा कि राज कुंद्रा के साथ काम करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनसे जुड़े लोगों को फ्रॉड, चोर और फोन नंबर लीक करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया है।

पूनम पांडे ने इंटरव्यू में बताया कि जब मैंने उनके साथ एक समझौता ज्ञापन ( MOU) पर हस्ताक्षर किए, जो एक महीने तक चला, तो यह स्पष्ट हो गया कि वे धोखा दे रहे थे। और बेहद गैर-पेशेवर थे। मैंने अपना अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। पूनम ने आगे कहा कि मैंने अपने जीवन में सबसे बड़ी गलती की। वे धोखेबाज हैं।

ऐसे पूनम पर काम का बनाया गया था दबाव

ऐक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरी जिंदगी खुली किताब है। मैं एक अलग लेवल के ट्रॉमा में चली गई थी। मैं खुद को कोसती हूं कि मैंने अपना पासवर्ड और निजी डिटेल्स उनकी टीम के साथ शेयर की थीं। जब हम राज की टीम के पास पहुंचे, तो हमें कहा गया था कि जब तक मैं उनके साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करूंगी, दोबारा काम करना शुरू नहीं करूंगी, तब तक हमें भुगतान नहीं किया जाएगा। 

पूनम ने कहा कि कई कोशिकों के बाद भी मैं काम करने को तैयार नहीं थी। उन्हें पता था कि मैं उनके ऐप पर निर्भर नहीं हूं। ऐक्ट्रेस ने आगे कहा- वे Armsprime के साथ अपने सभी समझौतों को तोड़ देना चाहती थीं। पूनम ने कहा- मेरे नाम पर उन्होंने जो एप क्रिएट किया है मैं उसे इंटरनेट से हटाना चाहती थी। इसके बाद राज ने मुझे पर्सनली अप्रोच किया कि वे उनके दूसरे एप HotShots का हिस्सा बने। यह 100 फीसदी शुद्ध ब्लैकमेल था।

27 जुलाई तक जेल में रहेंगे कुंद्रा

अश्लील वीडियोज मामले में उद्योगपति राज कुंद्रा और रायन थोर्पे को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट में बयान दिया कि उन्हें अभी शक है कि पोर्नोग्राफी से आया पैसा ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया गया। बकौल पुलिस- कुंद्रा के यस बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका वाले अकाउंट्स में लेनदेन की जांच की जरूरत है।

टॅग्स :राज कुंद्रापूनम पांडेशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!