लाइव न्यूज़ :

पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्‍बे पर लगाया मारपीट और मोलेस्‍टेशन का आरोप, गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: September 22, 2020 20:29 IST

हाल ही में मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी। उनकी शादी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। 

Open in App
ठळक मुद्देपूनम पांडेय के पति सैम बॉम्बे को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया। पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज करायी थी।

पणजी: अभिनेत्री पूनम पांडेय के पति सैम बॉम्बे को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया। पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी जहां पांडेय एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

कैनाकोना पुलिस थाने के निरीक्षक तुकाराम चाव्हाण ने कहा, ‘‘पांडेय ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हाल ही में मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी। उनकी शादी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। 

पूनम पांडे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था। करीब 5 फिल्में कर चुकीं पूनम ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। 2015 में उन्होंने एक टीवी शो किया था। बता दें कि पूनम पांडे 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आई थीं जब उन्होंने इंडिया टीम की जीत पर न्यूड होने का वादा कर दिया था।

टॅग्स :पूनम पांडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVHP की आपत्ति के बाद पूनम पांडे को पुरानी दिल्ली की लव कुश रामलीला से हटाया गया, निभाती मंदोदरी की भूमिका

ज़रा हटकेVIDEO: पूनम पांडे संग शख्स ने की गंदी हरकत!, जबरदस्ती KISS, धक्का मारकर किया दूर...

बॉलीवुड चुस्कीInternational Yoga Day 2024: करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी से लेकर पूनम पांडे ने किया योग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPoonam Pandey Controversy: जागरूकता के नाम पर मौत की झूठी खबर फैलाना पूनम पांडे को पड़ा भारी, AICWA ने पुलिस से की केस दर्ज करने की मांग

बॉलीवुड चुस्कीमहाराष्ट्र: पूनम पांडे की 'मौत' का स्टंट विवादों में घिरा, एमएलसी सत्यजीत तांबे ने कहा, "पुलिस अफवाह दर्ज करने को लेकर दर्ज करे पूनम के खिलाफ केस"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?