लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन की इस एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, परेशान होकर अभिनेत्री ने फैंस को दे डाली ये सलाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 14:45 IST

पूजा हेगड़े का अकाउंट बुधवार रात हैक किया गया था हालांकि उनकी डिजिटल टीम ने इसे जल्द ही ठीक कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में 31 मई तक लॉकडाउन चल रहा हैहर कोई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।

देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। ऐसे में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। पूजा लगातार अपने फैंस से जुड़ने के तरीके खोजती रहती हैं। एक्ट्रेस को अच्छे से पता है कि अपने चाहने वालों से कैसे कनेक्ट किया जाए। अब खबर के अनुसार एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

अकाउट हैक होने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। पूजा हेगड़े का अकाउंट बुधवार रात हैक किया गया था हालांकि उनकी डिजिटल टीम ने इसे जल्द ही ठीक कर लिया। अकाउंट हैक होने से पूजा काफी परेशान हो गईं। पूजा ने ट्विटर पर लिखा कि 'हैलो दोस्तों। मेरी टीम ने मुझे बताया है कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। मेरी डिजिटल टीम इसमें मेरी मदद कर रही है। कृपया इससे आया हुआ कोई भी रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें। शुक्रिया। इसके बाद पूजा की डिजिटल टीम ने करीब एक घंटे तक लगातार इस पर काम किया और जल्द ही अकाउंट ठीक कर दिया। एक अन्य ट्वीट में पूजा ने लिखा, 'मैं करीब घंटे भर परेशान रही। आखिरकार मेरी टीम ने सफलता हासिल कर ली है। अब हम फिर साथ हैं। इस बीच जो भी संदेश इधर-उधर हुए होंगे, सब अब अपनी जगह हैं

पूजा का अकाउंट हैक होने के बाद उनके पोस्ट पर दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस समांथा की फोटो शेयर की गई और लिखा गाय कि ये एक्ट्रेस मुझे कोई खास सुंदर नही लगती हैं। इतना ही नही कई और एक्ट्रेस का मीम भी बनाए गए हैं।

पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में फिल्म 'मोहनजोदड़ो' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 4' में नजर आ चुकी हैं। पूजा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। उनकी आने वाली फिल्म प्रभास के साथ 'जान' है। इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के कारण रुक गई है।

टॅग्स :पूजा हेगड़ेइंस्टाग्रामबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!