लाइव न्यूज़ :

चोक्ड के रिलीज पर अनुराग कश्यप ने खोले दिल के राज, कहा- मेरे निजी जीवन के राजनीतिक विचार, पात्रों के विचारों का हिस्सा नहीं हो सकते

By भाषा | Updated: June 5, 2020 16:42 IST

अनुराग कश्यप ने कहा कि यह फिल्म जल्दी आ जाती लेकिन इसमें कई वास्तविक फुटेज इस्तेमाल किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फुटेज भी है जिसके लिए अनुमति लेने में कुछ वक्त लगा।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप की फिल्म चोक्ड 5 जून को पर्दे पर रिलीज हो गई है।अनुराग ने कहा कि इस फिल्म को बनाने में कुछ समय लगा क्योंकि वह अन्य कामों में व्यस्त थे और जब 2016 में नोटबंदी की घोषणा हुई तो इसके पटकथा में बदलाव किया गया।

 फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म ‘चोक्ड: पैसा बोलता है’ का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार से शुरू हो गया है और इस फिल्म में नोटबंदी का पहलू भी शामिल है, जिसको लेकर कश्यप का कहना है कि फिल्म उनके निजी जीवन के राजनीतिक विचारों को नहीं बल्कि पात्रों के रोजमर्रा के जीवन को दिखाता है। इस फिल्म में मध्यमवर्ग में शादी और इसके बीच वित्तीय दिक्कतों की कहानी है। फिल्म में बैंक कैशियर सरिता का किरदार सैयामी खेर और उसके बेरोजगार पति सुशांत का किरदार रोशन मैथ्यु ने निभाया है। सरिता अपने खर्चों के लिए संघर्ष करती रहती है लेकिन उसकी जिंदगी में उस समय एक मोड़ आ जाता है जब उसके घर में बेशुमार धन मिलने लगते हैं। कश्यप ने कहा कि इस फिल्म को बनाने में कुछ समय लगा क्योंकि वह अन्य कामों में व्यस्त थे और जब 2016 में नोटबंदी की घोषणा हुई तो इसके पटकथा में बदलाव किया गया। फिल्मनिर्माता से जब फिल्म की कहानी में नोटबंदी को लाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप पैसा और शादी के बारे में फिल्म बना रहे हैं तो नोटबंदी को तो उसका हिस्सा होना ही है। हम इस विषय का इस्तेमाल करना चाहते थे क्योंकि यह मध्यवर्ग के जीवन का हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद स्पष्ट है कि मेरे निजी जीवन के राजनीतिक विचार जिसे मैं ट्विटर पर पोस्ट करता हूं, वह मेरी फिल्म के पात्रों की राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। इन पात्रों को उतनी सुविधाएं हासिल नहीं हैं। अगर कोई रोजमर्रा के जीवन की परेशानियों से निपटने में ही लगा हुआ है तो उसे राजनीति के बारे में सोचने का समय नहीं मिलेगा। वे वही करते हैं जिससे उन्हें फायदा होता है। यह फिल्मनिर्मताओं का काम है कि वह उस समय को दिखाएं, शहर को दिखाएं और परिस्थिति को दिखाएं।’’ कश्यप ने कहा कि यह फिल्म जल्दी आ जाती लेकिन इसमें कई वास्तविक फुटेज इस्तेमाल किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फुटेज भी है जिसके लिए अनुमति लेने में कुछ वक्त लगा। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम