लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक शर्मनाक, ये हमारे लोकतंत्र पर हमला, बोलीं कंगना रनौत- आतंकी गतिविधियों का गढ़ बन रहा पंजाब

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2022 17:12 IST

बुधवार पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली करनेवाले थे। हालांकि सूरक्षा चूक बताते हुए बीच में ही एक फ्लाइओवर पर उनका काफिला करीब 15 मिनट तक रुका रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने पीएम की सुरक्षा चूक को लेकर अपनी नारजगी जाहिर की हैअभिनेत्री ने कहा कि उनकी सूरक्षा में चूक शर्मनाक है और लोकतंत्र पर हमला है

मुंबईः अभिनेत्री कंगना रनौत ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस मुद्दे को उठाते हुए लिखा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब अब आतंकी गतिविधियों का गढ़ बनाता जा रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार पीएम मोदी फिरोजपुर में एक रैली करनेवाले थे लेकिन बीच में ही एक फ्लाइओवर पर उनका काफिला करीब 15 मिनट तक रुका रहा। बताया गया कि कुछ प्रदर्शनकारी सड़क जाम कर रखा था। कंगना रनौत ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, पंजाब में जो भी हुआ वह शर्मनाक है। आदरणीय प्रधानमंत्री लोकतंत्र से चुने गए नेता/प्रतिनिधि/1.4 अरब लोगों की आवाज हैं।

कंगना ने इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा, पीएम पर अटैक हर भारतीय पर अटैक है... यह हमारे लोकतंत्र पर भी अटैक है, पंजाब आतंकी गतिविधियों का हब बनता जा रहा है अगर हमने उनको अब नहीं रोका तो राष्ट्र को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर अपनी अक्सर राय रखती रहती हैं। किसान आंदोलन के वक्त अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गई थीं। प्रदर्शनकारी किसानों को उन्होंने खालिस्तानी करार दिया था। इसपर उनका काफी विरोध हुआ था। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने खुद की गाड़ी रोके जाने का वीडियो पोस्ट किया था और कहा था ये लोग माफी मांगने को कह रहे हैं।

 

टॅग्स :कंगना रनौतनरेंद्र मोदीपंजाबबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल