लाइव न्यूज़ :

अब विदेश के लोगों ने भी सोनू से लगाई गुहार, दुबई में फंसे लोग भी मांग रहे मदद!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2020 06:25 IST

बता दें कि भारत सरकार की ओर से भी विदेश में फंसे भारतीयों को लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और वंदे मातरम ऑपरेशन के तहत कई देशों से भारत लाया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने अलग अलग देशों में विमान भेजकर वहां रुके हुए भारतीयों को भारत बुलाया है एक्टर सोनू सूद से मुंबई के बाद अब देश के अन्य राज्यों से ही नहीं बल्कि दुबई में रह रहे लोग भी मदद मांग रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि एक ही तो दिल है सोनू सूद कितनी बार जितोगे? जी हां सोनू सूद काम ही कुछ ऐसा कर रहे हैं। सोनू सूद लगातार लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले प्रवासियों को उनके घर सोनू लगातार भेज रहे हैं। सोनू ने हाल ही में कहा है कि वह अभी 50 हजार और मजदूरों को घर भेजेंगे।

लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू सूद ऑनस्क्रीन भी विलन नहीं बल्कि हीरो का रोल करने के योग्य हैं।

सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन गए हैं। ऐसे में अपने घरों से दूर न केवल मुंबई में फंसे लोग उनसे मदद मांग रहे हैं, बल्कि अब तो दुबई में फंसे लोग भी ट्विटर के जरिए उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। मुकेश कलवानी नाम के एक यूजर ने लिखा है, ''सोनू सूद, आप दुबई से अहमदाबाद और मुंबई के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम कर दें, बहुत से लोग दुबई में भी फंसेे हुए हैं।

 सोनू से संपर्क करने वाले कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के इस नेक काम के लिए धन्यवाद भी दे रहे हैं।अभिषेक सक्सेना ने लिखा- 'सर, मैं दुबई, यूएई में फंसा हुआ हूं। मैं आपको मदद करने के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं सिर्फ आपको यहां बताना चाहता हूं कि यहां दुबई में हर कोई आपके अच्छे काम की वजह से आपका नाम जानता है। मैं सिर्फ थैंक्यू कहना चाहता हूं और अगर हम कभी मिलते हैं तो मैं आपके पैर छूना चाहूंगा।'

सोनू कर रहे लोगों की मदद

सोनू अपने दोस्तों के साथ मिलकर मजदूरों को घर भेज रहे हैं। इस काम में उनका परिवार भी साथ दे रहा है। सोनू को  अभी 50 हजार लोगों को और घर भेजना है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार एक्टर ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों को पैदल जाते देख हम सभी दुखी हुए थे। सबसे पहले मैंने 350 लोगों को घर भेजा था।

धीमें धीमें ये गिनती हजारों तक पहुंच गई है। अब तक हम करीब 16 से 17 हजार लोगों को घर भेज चुके हैं। सोनू ने कहा है कि मैं इंजीनियर हूं उसी तरह से सोचकर काम कर रहा हूं। पहले मैंने दोस्तों के साथ मिलकर लिस्ट बनाई। उस दौरान हम 2,3 दिन तक सोए तक नहीं। अब घर भेजकर लोगों को खुशी होती है।

मैंने पहली बस कर्नाटक के लिए भेजी थी, उसमें 350 लोग थे। लोग हम पर अब भरोसा करते हैं। हमारी एक टीम है जो खाने का काम देखती है। करीब अब तक 20 लाख लोगों को खाना भेजा है। मेरे दोस्त हैं जिनका फल का काम है। अरोड़ा साहब हर रोज 4 ट्रक फल के भेजते हैं। शेफ विकास खन्ना भी मदद कर रहे हैं।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!