लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से निराश पायल घोष, कहा- क्या प्रोसेस के आगे बढ़ने के लिए मुझे मरना होगा?

By अमित कुमार | Updated: December 21, 2020 15:47 IST

पायल घोष एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं। पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थेपायल पुलिस से बार-बार अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने एक बार फिर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर ट्वीट किया है। पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। पायल घोष ने चार महीने पहले अनुराग पर रेप का आरोप लगाया था। उन्होंने कुछ सबूत भी पुलिस को दिए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्देशक को लेकर अभी तक किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। 

अनुराग कश्यप पर अब तक नहीं कार्रवाई किए जाने से पायल घोष गुस्से में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। पायल घोष ने अपने ऑफिश्यल अकाइंट पर लिखा, "चार महीने हो गए और मेरे द्वारा सबूत उपलब्ध कराने के बावजूद अनुराग कश्यप के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्या प्रोसेस के आगे बढ़ने के लिए मुझे मरना होगा।"

आरोप लगाते हुए पायल ने कहा था कि अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई, इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।

पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।

टॅग्स :पायल घोषअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!