लाइव न्यूज़ :

पवित्र रिश्ता 2.0 को लेकर शाहिर शेख ने कहा, पर्दे पर मानव का किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग रहा

By वैशाली कुमारी | Updated: September 8, 2021 09:36 IST

शाहिर शेख ने बताया कि मानव को समझने के लिए मैं खुद को मेंटली समझाना पड़ा। इसके किरदार को निभाने के लिए पहले मानव को समझना पड़ा और इसके साथ ही मेकर्स के विज़न को भी ध्यान में रखना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देपवित्र रिश्ता का ट्रेलर टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया हैशो के पहले सीजन में सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया था

लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल 'पवित्र रिश्ता 2.0' मे मानव का किरदार शाहीर शेख निभाते हुए नजर आएंगे। जबकि इसके पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और बाद में हितेन तेजवानी ने इस किरदार को निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने किस तरह से तैयारी की इस बारे में बात करते हुए अभिनेता शहीर शेख ने कहा, 'मानव, मुझे लगता है कि अब तक का सबसे शुद्ध और इमानदार किरदार में से एक है। यह आपको अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है और यह आपको विश्वास दिलाता है कि आज के समय में और आज की पीढ़ी में भी ऐसे लोग होते हैं।' 

उन्होंने बताया कि मानव को समझने के लिए मैं खुद को मेंटली समझाना पड़ा। इसके किरदार को निभाने के लिए पहले मानव को समझना पड़ा और इसके साथ ही मेकर्स के विज़न को भी ध्यान में रखना पड़ा। शेख ने कहा कि मैंने बहुत सी बातों को ध्यान में रखते हुए इस किरदार की तैयारी करने की कोशिश की है। 

पवित्र रिश्ता पहली बार 2009 में टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था। बालाजी टेलिफिल्म्स की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ही इसे प्रड्यूस किया था। 2020 में वापस से जी टीवी पर सीरियल का पुनः प्रसारण किया गया। 

बता दें कि पवित्र रिश्ता का ट्रेलर टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। सोशल मीडिया पर या वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शो के पहले सीजन में सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया था। हालांकि साल 2020 में अभिनेता की मौत हो गई थी उसकी वजह से मानव की भूमिका शाहिर शेख निभा रहे हैं। 

ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अर्चना के किरदार में नजर आ रही है और शाहिर शेख भी मानव के किरदार में जम रहे हैं। शो के ट्रेलर को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर अंकिता और शाहिर की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट कर के कहा कि वे सुशांत सिंह राजपूत को मिस कर रहे हैं।

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेBalaji Telefilms Limitedटेलीविजन इंडस्ट्रीZee TV
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?