लाइव न्यूज़ :

'पठान' ने रिलीज के दिन ही सारे रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन केजीएफ- 2, आरआरआर, और बाहुबली-2 से रह गई पीछे

By शिवेंद्र राय | Updated: January 26, 2023 13:25 IST

पहले दिन भारत में 54 करोड़ की कमाई कर के 'पठान' रिलीज के दिन ही सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में देश की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 'पठान' ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ की कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले दिन भारत में 'पठान' ने 54 करोड़ की कमाई कीवैश्विक स्तर पर पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई कर डालीकेजीएफ- 2, आरआरआर, और बाहुबली-2 से रह गई पीछे

नई दिल्ली: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। पठान ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ की कमाई कर डाली है।  'पठान' के बंपर कारोबार की जानकारी ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला ने ट्वीट कर दी है। हालांकि भले ही 'पठान' सिनेमाघरों में धूम मचा रही हो लेकिन एक मामले में वह पिछड़ गई है। 

अगर वैश्विक स्तर पर किसी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो केजीएफ- 2 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़, आरआरआर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ और बाहुबली- 2 ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया था। इन तीनों फिल्मों की तुलना में पठान की कमाई कहीं नहीं टिकती। हालांकि पठान ने पहले दिन भारत में 54 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ केजीएफ- 2 को देश में जरूर पीछे छोड़ा है। केजीएफ- 2 ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.95 करोड़ रुपये बटोरे थे।

पहले दिन भारत में 54 करोड़ की कमाई कर के 'पठान' रिलीज के दिन ही सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। कमाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ के शाहरुख ने एक बार फिर साबित किया है कि क्यों उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है।

विरोध भी कम हुआ

अपनी रिलीज के पहले ही 'पठान' विवादों में आ गई। फिल्म के एक गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी में नजर आई जिस पर खूब बवाल हुआ। कुछ हिंदू संगठनों और नेताओं ने फिल्म पर हिंदू भावनाओं को ठोस पहुंचाने का आरोप लगाया। फिल्म के विरोध में आए लोगों में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल थे। हालांकि अब रिलीज होने के बाद 'पठान' का विरोध भी कम हो गया है।

भगवा बिकिनी के इस्तेमाल पर आपत्ति जताने और मध्य प्रदेश में फिल्म के रिलीज को रोकने की बात कहने वाले  नरोत्तम मिश्रा भी अब नरम पड़ गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि पठान के विरोध का अब कोई मतलब नहीं है क्योंकि सेंसर बोर्ड पहले ही विवादित बातों का ध्यान रख चुका है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारशाहरुख खानदीपिका पादुकोणकेजीएफबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!