लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान स्टारर पठान ने पहले वीकेंड में किया कमाल, दुनिया भर में की 542 करोड़ की कमाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 30, 2023 17:19 IST

शाहरुख खान अभिनीत स्पाई थ्रिलर 'पठान' रिलीज के पहले पांच दिनों में 542 करोड़ रुपये की कमायी करके हिन्दी सिनेमा के इतिहास में 'सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमायी' करने वाली फिल्म बन गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस के कारण पांच दिनों के लंबे सप्ताहांत पर फिल्म ने भारत में 60.75 करोड़ रुपये की कमायी की हैफिल्म ने भारत में 70 करोड़ रुपये की कुल कमायी की हैविदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 42 करोड़ रुपये की कमायी की

मुंबई: शाहरुख खान अभिनीत स्पाई थ्रिलर 'पठान' रिलीज के पहले पांच दिनों में 542 करोड़ रुपये की कमायी करके हिन्दी सिनेमा के इतिहास में 'सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमायी' करने वाली फिल्म बन गयी है। यशराज फिल्म्स के अनुसार, गणतंत्र दिवस के कारण पांच दिनों के लंबे सप्ताहांत पर फिल्म ने भारत में 60.75 करोड़ रुपये की कमायी की है (हिन्दी में 58.5 करोड़ रुपये, सभी डब संस्करणों में 2.25 करोड़ रुपये)। 

फिल्म ने भारत में 70 करोड़ रुपये की कुल कमायी की है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 42 करोड़ रुपये की कमायी की। पांच दिनों में फिल्म की कुल कमायी 112 करोड़ रुपये की है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पदुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दीपिका, जॉन आयर शाहरुख के अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।

फिल्म ने सिर्फ विदेशों में ही 207।2 करोड़ रुपये की कमायी की है। यह फिल्म दुनिया भर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई, जबकि विदेशों में 2500 स्क्रीन्स पर। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ये विवादों से घिरी हुई थी। फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने नारंगी कलर के कपड़े पहने थे, जिसे लेकर देशभर में काफी बवाल हुआ था। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :शाहरुख खानदीपिका पादुकोणजॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?