लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की 'पठान', 'केजीएफ-2' और 'बाहुबली 2' से अब भी पीछे, जानिए कमाई के आंकड़े

By शिवेंद्र राय | Updated: February 8, 2023 11:27 IST

शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' की दुनिया भर में कमाई करीब 850 करोड़ रुपये के ऊपर हो गई है। इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 'पठान' ने 7 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ रुपये कमाए।

Open in App
ठळक मुद्देकमजोर पड़ा शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' का जलवा14वें दिन 'पठान' ने 7 से 8 करोड़ रुपये कमाए 'पठान' की दुनिया भर में कमाई करीब 850 करोड़ रुपये के ऊपर हो गई है

नई दिल्ली: शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर से 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और धीरे-धीरे 1000 करोड़ की तरफ बढ़ रही है.

हालांकि समय बीतने के साथ ही पठान का जलवा कमजोर भी हो रहा है। 14वें दिन, यानी कि मंगलवार, 7 फरवरी को 'पठान'ने दूसरी बार 10 करोड़ से कम की कमाई की। ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला के अनुसार 'पठान' नेमंगलवार, 7 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ रुपये कमाए।

 'पठान' 13वें दिन 8 करोड़ और 12वें दिन 28 करोड़ की कमाई की थी। माना जा रहा है कि सप्ताह का अंत और छुट्टियां होने के कारण 5 फरवरी को ज्यादा लोग फिल्म देखने गए जबकि सोमवार को ये संख्या कम हो गई।

रमेश बाला के मुताबिक 'पठान' की दुनिया भर में कमाई करीब 850 करोड़ रुपये के ऊपर हो गई है। इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी और कमाई के आंकड़े बताते हैं कि शाहरुख खान का जलवा अभी बरकरार है।

रिलीज के 11वें दिन यानी कि 4 फरवरी को 'पठान' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी और  ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। अगर आमिर खान अभिनित सुपरहिट फिल्म दंगल की बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 387 करोड़ रुपये जुटाए थे। 13 दिन बाद भारत में पठान की कमाई 434 करोड़ हो चुकी है।

अगर अन्य फिल्मों की बात की जाए तो केजीएफ-2 के हिंदी संस्करण ने  435 करोड़ और  'बाहुबली 2' के हिंदी संस्करण ने 511 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पठान’ इन फिल्मों से भी आगे निकल सकती है। 

बता दें कि  फिल्म पठान में शाहरुख खान एक भारतीय खुफिया एजेंट के रोल में हैं जिसका कोडनेम पठान है। वहीं दीपिका पादुकोण भी किंग खान की ही तरह जासूस बनी हैं। फिल्म में विलेन की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभाई है।

टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचारजॉन अब्राहमदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम