लाइव न्यूज़ :

12वें दिन भी 'पठान' ने की ताबड़तोड़ कमाई, 850 करोड़ के करीब पहुंचा वैश्विक कलेक्शन

By शिवेंद्र राय | Updated: February 6, 2023 10:20 IST

पठान की दुनिया भर में कमाई करीब 850 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है। इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी और 12 दिनों में ही कमाई के आंकड़े बताते हैं कि शाहरुख खान का जलवा अभी बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्दे12वें दिन 'पठान' ने कमाए 28 करोड़भारत में अब तक 426 करोड़ कमाई कर चुकी है 'पठान'शाहरुख खान ने 'पठान' से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है

मुंबई: बॉलीवुड स्टॉर शाहरूख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थे। अपनी रिलीज के दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। अब फिल्म के बारहवें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। ट्रेड विश्लेशक रमेश बाला के मुताबिक 12वें दिन यानी कि 5 फरवरी को पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये बटोरे।

रमेश बाला के मुताबिक पठान की दुनिया भर में कमाई करीब 850 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है। इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी और 12 दिनों में ही कमाई के आंकड़े बताते हैं कि शाहरुख खान का जलवा अभी बरकरार है।

रिलीज के 11वें दिन यानी कि 4 फरवरी को 'पठान' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी और  ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। अगर आमिर खान अभिनित सुपरहिट फिल्म दंगल की बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 387 करोड़ रुपये जुटाए थे। 12 दिन बाद भारत में पठान की कमाई 426 करोड़ हो चुकी है।

अगर अन्य फिल्मों की बात की जाए तो केजीएफ-2 के हिंदी संस्करण ने  435 करोड़ और  'बाहुबली 2' के हिंदी संस्करण ने 511 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पठान’ इन फिल्मों से भी आगे निकल सकती है। 

यशराज फिल्म्स के मुताबिक, रिलीज के 10 दिनों में 'पठान' ने दुनियाभर में 729 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है जो एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि  फिल्म पठान में शाहरुख खान एक भारतीय खुफिया एजेंट के रोल में हैं जिसका कोडनेम पठान है। वहीं दीपिका पादुकोण भी किंग खान की ही तरह जासूस बनी हैं। फिल्म में विलेन की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभाई है। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना रिलीज होने के साथ ही मूवी विवादों में आ गई थी। इसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग के कपड़े पहनकर डांस किया था। कई हिंदू संगठनों के अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी फिल्म को लेकर बयान जारी किया था। माना जा रहा है कि 'पठान' को विवाद का भी फायदा हुआ। रिलीज से एक दिन पहले ही पठान के 20 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बिक चुके थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारदीपिका पादुकोणजॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम