लाइव न्यूज़ :

VIDEO: परिणीति चोपड़ा ने भाई शिवांग के साथ गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: September 26, 2021 14:40 IST

परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई के साथ कलंक फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाते हुए दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे परिणीति जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नई फिल्म एनिमल में नजर आएंगीपरिणीति के इस पोस्ट में लगभग दो लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ऐक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि अपनी सुरीली आवाज की वजह से भी जानी जाती हैं। मेरी प्यारी बिंदु फिल्म में माना के हम यार नहीं गाना गाकर परिणीति ने सबको चौंका दिया था। इसके बाद से लोग उन्हें  सिंगर के तौर पर भी खूब पसंद करने लगे। परिणीति ने इस गाने के बाद कई गानों को गाया। फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी का फीमेल वर्जन परिणीति ने गाया था। इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। एक बार फिर परिणीति सुर्खियों में है। दरअसल परिणिति अपने ऐक्टिंग वजह से नहीं बल्कि इस बार अपने सिंगिंग टैलेंट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ सुर मिलाते हुए देखा जा सकता है। 

परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई के साथ कलंक फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि परिणीति गाने में कई बार हाई नोट लेते हुए गाने को खूबसूरत बना रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा कि "8 साल की उम्र से हम साथ गा रहे हैं म्यूजिक स्कूल में भी साथ गए अब हम गाते हुए एक दूसरे की हरकतों का अनुमान लगा सकते हैं। "

परिणीति के इस पोस्ट में लगभग दो लाख 80 हज़ार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। कुछ यूजर तो यहां तक कह रहे हैं कि वह एक्टिंग छोड़कर सिंगिंग आजमाएं। 

बता दें कि परिणीति चोपड़ा को अभी हाल ही में संदीप और पिंकी फरार, साइना और द गर्ल ऑन द ट्रेन में देखा गया था। हालांकि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। परिणीति जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नई फिल्म एनिमल में नजर आएंगी।

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!