लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंची परिणीति चोपड़ा, मांथे पर चंदन-गले में माला पहने सामने आई तस्वीरें

By बृजेश परमार | Updated: August 26, 2023 18:04 IST

परिणीति चोपड़ा और मंगेतर राघव चड्ढा ने शनिवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा की।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा पहुंचे महाकाल मंदिरमहाकाल मंदिर पुजारी से रूद्र पाठ और शांति पाठ करवायागर्भगृह की चौखट पर टेका मत्था

उज्जैन: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा व अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजन पाठ करवाया।

दरअसल, सावन माह चल रहा है। गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध है इसलिए दोनों ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका यही से बाबा महाकाल की पूजन आरती की। पुजारी यश गुरु ने बताया कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शांति पाठ और रूद्र पाठ करवाया है।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान परिणीति गुलाबी साड़ी में थीं, वहीं राघव पीली धोती और कंधे पर लाल दुपट्टा डाले हुए थे। कपल की ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई है जब अभी इनकी शादी को लेकर खबरों का बाजार खूब गर्म है।

गौरतलब है कि जल्द कपल राजस्थान में शादी करने वाला है और उससे पहले वह महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हुए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दोनों की शादी राजस्थान में एक भव्य समारोह में होगी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल होंगे। इससे पहले दिल्ली में दोनों ने सगाई की थी।

परिणीति और राघव की सगाई के बारे में बात करते हुए, इसमें प्रियंका चोपड़ा ने भाग लिया, जबकि कई अन्य मंत्रियों और राजनेताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

टॅग्स :राघव चड्ढापरिणीति चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीमहाकालेश्वर मंदिरहिन्दी सिनेमा समाचारआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल