लाइव न्यूज़ :

रामचंद्र गुहा ने गुजरात को बताया सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा राज्य, तो परेश रावल ने दिया जवाब- उन्हें किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2020 08:11 IST

बता दें कि रामचंद्र गुहा के इस ट्वीट पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा था कि पहले अंग्रेजों ने हमें बांटा और हम पर राज किया, अब अब एलीट ग्रुप के लोग भारतीयों को बांटना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।परेश हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं

इतिहासकार रामचंद्र गुहा अक्सर अपने बयानों आदि के लिए सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में रामचंद्र का एक ट्वीट छाया हुआ है। उन्होंने ब्रिटिश लेखक के हवाले से गुजरात को लेकर ट्वीट किया है कि गुजरात सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। गुहा की ये बात बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल को पसंद नहीं और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसा लगता है जैसे गुहा को किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है।

परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। परेश हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। परेश अपने ही अंदाज में सभी को जवाब देते हैं। एक्टर बीजेपी की तरफ से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

हाल ही में गुहा ने ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्रेट द्वारा 1939 में लिखी बात को ट्विटर पर शेयर किया था। फिलिप ने लिखा था- गुजरात आर्थिक तौर पर बहुत आगे है मगर सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। बंगाल में इससे उलट है। वह आर्थिक तौर पर पिछड़ा हुआ है, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर बहुत आगे है।

इसके बाद परेश रावल ने रामचंद्र गुहा को जवाब देते हुए लिखा, 'इतिहास की पुस्तकों को विकृत करने के बाद, गुटलेस गुहा गुजराती/बंगाली का एक नया राग छेड़ते हैं! ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी की पूंछ पर मुफ्त सवारी मिल रही है...!' हालाकि इसके बाद सोशल मीडिया पर गर्म होते माहौल को देख गुहा ने लिखा, 'मैंने वह कोट सिर्फ इसलिए शेयर किया, क्योंकि अध्ययन के दौरान वह मुझे पसंद आया। इसके बाद गुहा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वैधानिक चेतावनी, जब मैं कुछ पोस्ट करता हूं तो वह मेरी रिसर्च का हिस्सा होता है। मैं उन्हें पोस्ट करता हूं, क्योंकि वह मुझे किसी ना किसी तरह से अच्छे लगते हैं।

टॅग्स :परेश रावलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!