लाइव न्यूज़ :

क्रिस रॉक हों या जेलेंस्की, कॉमेडियन हर जगह खतरे में हैं, ऑस्कर के दौरान थप्पड़ की घटना पर परेश रावल

By अनिल शर्मा | Updated: March 30, 2022 09:48 IST

 ऑस्कर समारोह में विल स्मिथ ने क्रिस को मंच पर चढ़कर थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल शो को होस्ट कर रहे क्रिस ने विल की पत्नी जैडी के गंजेपन को लेकर एक मजाक किया जो अभिनेता को नागवार गुजरा।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस रॉक को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने प्रतिकार किया थापरेश रावल ने घटना के सामने आने के बाद ट्वीट किया कि कॉमेडियन हर जगह खतरे में हैं

मुंबईः ऑस्कर समारोह में विल स्मिथ के अपनी पत्नी जैडा पिंकेट का क्रिस रॉक द्वारा मजाक उड़ाए जाने के बाद थप्पड़ मारने की घटना पर बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने प्रतिक्रिया दी है। परेश रावल ने कहा कि कॉमेडियन कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने क्रिस रॉक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का जिक्र किया। 

परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा-  "कॉमेडियन हर जगह खतरे में हैं, चाहे वह क्रिस हो या जेलेंस्की। गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर रखा है जिसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस वक्त काफी मुश्किलों में हैं। परेश रावल ने ट्वीट के जरिए क्रिस को थप्पड़ मारे जाने को लेकर अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

बता दें कि बीते रविवार ऑस्कर समारोह में विल स्मिथ ने क्रिस को मंच पर चढ़कर थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल शो को होस्ट कर रहे क्रिस ने विल की पत्नी जैडी के गंजेपन को लेकर एक मजाक किया जो अभिनेता को नागवार गुजरा। क्रिस ने जैडी की तरफ इशारा करते हुए कहा था, जैडा, आई लव यू। जीआई जेन 2, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। एक फिल्म जिसमें डेमी मूर ने भूमिका के लिए अपना सिर मुंडाया था। क्रिस के ये कहने के बाद विल रॉक की ओर बढ़े और अपनी सीट पर लौटने से पहले उनके चेहरे पर एक चांटा मार दिया और चिल्लाया- "मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से बाहर रखो।"

 इस घटना के बाद नीतू कपूर, गौहर खान, वरुण धवन, कंगना रनौत समेत कई हस्तियों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विल को थप्पड़ मारते हुए क्रिस की फोटो शेयर की और लिखा, "और उनका कहना है कि महिलाएं कभी भी अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकतीं...।"

गौहर ने ट्विटर पर लिखा, "ऑस्कर जीत गए, पर इज्जत हार गए (ऑस्कर जीता लेकिन सम्मान खो दिया)! साथी कलाकार पर#विलस्मिथ के हमला करने का दुख !!! जोखिम में कॉमेडियन। संवाद ही सब कुछ है, ऑन-स्क्रीन और ऑफ।"

टॅग्स :परेश रावलहिन्दी सिनेमा समाचारवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!