लाइव न्यूज़ :

परेश रावल ने अपनी मौत की खबर पर ली चुटकी, कहा- गलतफहमी के लिए माफी चाहता हूं

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 15, 2021 08:19 IST

परेश रावल के निधन की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर फैलने लगी तो परेश रावल ने इसका मजेदार जवाब दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देपरेश रावल के निधन की उड़ी अफवाह , एक्टर ने दिया मजेदार जवाबपरेश ने कहा- 'गलतफहमी के लिए माफी मांगता हूं क्योंकि आज मैं सुबह 7 बजे तक सोता रहा'अभिनेता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

मुंबई : पिछले कुछ दिनों से कई सेलेब्स के निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही है । पहले  अभिनेत्री किरण खेर , अभिनेता मुकेश खन्ना और अब एक्टर परेश रावल की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें वायरल हो रही है।

परेश रावल ने अपनी मौत की अफवाहों का तुरंत खंडन करते हुए यूजर को मजेदार जवाब दिया और अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । उनका यह जवाब सुनकर लोग खूब हंस रहे हैं । 

अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब

परेश रावल ने अपने निधन की झूठी अफवाह फैलाने वाले ट्वीट का जवाब दिया । ट्वीट में लिखा था , 'परेश रावल का 14 मई की सुबह 7 बजे निधन हो गया ।'

इस ट्वीट के जवाब में परेश रावल ने कहा कि, 'गलतफहमी के लिए माफी मांगता हूं क्योंकि मैं आज 7 बजे तक सोता रहा । '  इस ट्वीट के बाद लोग परेश के सेंस ऑफ ह्यूमर की  तारीफ कर रहे हैं , वहीं कुछ लोगों ने झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है ।

एक यूजर ने लिखा , 'आपको ऐसे लोगोंकी कम्पलेंट करनी चाहिए । ये लोग किसी के निधन की झूठी खबरें कैसे वायरल कर सकते हैं ।'

मार्च में परेश रावल ने कोविड-19 की पहली डोज थी और उसके बाद वह कोविड संक्रमित हो गए था । इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी ।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रावल अपनी आने वाली फिल्म हंगामा 2 में दिखाई देंगे , जिसमें शिल्पा शेट्टी , मिजान , प्रणिता सुभाष , आशुतोष राणा , मनोज जोशई, राजपाल यादव , जॉनी लीवर और टीकू तलसानिया भी है । 

टॅग्स :परेश रावलबॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम