लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'मेजर' देख रो पड़े मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता, 26/11 के हमलों में दर्जनों को बचाते हुए शहीद हो गए थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 07:39 IST

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पिता का मानना है कि, 'मेजर' एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है और मैं पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं!

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म मेजर डेकोरेटेड NSG कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित हैदिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता फिल्म देखने के बाद काफी भावुक हो गएउन्होंने कहा, संदीप के साथ हमारी सभी अच्छी यादें ताजा हो गईं

एक तरफ जहां पूरा देश बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर था, वहीं दूसरी तरफ दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता के लिए भी यह फिल्म देखना उतना ही गर्व का पल था क्योंकि यह उनके बेटे की प्रेरणादायी सफर, बहादुरी और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उनके बलिदान की कहानी है। 

मेजर आज रिलीज हो चुकी हैं और इस फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों, इंडस्ट्री और क्रिटिक्स ने समान रूप से सराहा बल्कि दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने भी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। ऐसे में कह सकते है कि मेजर ने सबके दिलों को जीत लिया है।

फिल्म की तारीफ करते हुए दिवंगत संदीप के पिता के. उन्नीकृष्णन ने कहा, "हमने जो देखा और सहा है, यह उसका बेहद अच्छा प्रतिबिंब है। इसने हमारी सभी बुरी यादों को भुला दिया है। यह एक बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है (तेलुगु और हिंदी में) और मैं 'मेजर' की पूरी टीम को तहे दिल से बधाई देता हूं।"

के. उन्नीकृष्णन ने आगे ये भी कहा, ''संदीप ने अपनी आखिरी सांस तक अपने देश के लिए लड़ाई लड़ी और वो हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन और मोटिवेशन का सोर्स बना रहेगा। 'मेजर' की पूरी टीम तारीफ डिजर्व करती है। फिल्म ने सभी डिपार्टमेंट्स में कमाल किया है, चाहे वह अभिनय हो, निर्देशन हो, या साउंड और एडिटिंग हो। 

बकौल उन्नीकृष्णन, फिल्म की टीम हमारे घर आई और सभी तस्वीरों को कॉपी किया और इसे पर्दे पर इतनी अच्छी तरह से पेश किया कि संदीप के साथ हमारी सभी अच्छी यादें ताजा हो गईं। मैंने अपना करियर हैदराबाद में शुरू किया था और यहां संदीप के साथ रहता था जब वह यहां तैनात था। 'मेजर' की पूरी टीम को धन्यवाद।''

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित यह फिल्म एक डेकोरेटेड NSG कमांडो, जो 26/11 के हमलों के दौरान दर्जनों को बचाते हुए शहीद हो गए थे। फिल्म में आदिवी शेष लीड रोल में है। ऐसे में इस फिल्म में मेजर को पूरी डिग्निटी और ग्रेस के साथ पर्दे पर उतारने के लिए अभिनेता को फैन्स और ऑडियंस ने सराहा है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!