लाइव न्यूज़ :

सोच रहा हूं कि ब्रेक ले लूं, बोले पंकज त्रिपाठी- अभिनय करते-करते थक जाता हूं

By अनिल शर्मा | Updated: August 7, 2021 16:23 IST

पंकज त्रिपाठी ने अपना मुख्य काम अभिनय नहीं बल्कि घूमना और खाना खाने को बताया। अभिनेता ने घूमने के शौक के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे घूमना बहुत पसंद है। मुझे घूमने का मौका फिल्मों की वजह से मिला है। मेरे पास फिल्मों में काम करने का कोई दूसरा मोटिवेशन नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपंकज त्रिपाठी ने कहा, मुझे घूमना बहुत पसंद है मेरे पास फिल्मों में काम करने का कोई दूसरा मोटिवेशन नहीं हैमुझे खुद को तलाशने की कोशिश करनी चाहिएः पंकज

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में एक अलग किस्म के अभिनेता हैं। उनके अभिनय की तारीफ ना सिर्फ उनके फैंस करते हैं बल्कि फिल्म जगत के लोग भी उनके प्रशंसक हैं। इन सबके बीच पंकज त्रिपाठी ने अभिनय को कठिन काम बताया है।  मिमी अभिनेता का कहना है कि वह बर्नआउट की स्थिति में पहुंच गए हैं।

फर्स्टपोस्ट से खास बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कई सारे बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे अभिनय करते-करते थक जाते हैं। और कभी-कभी 2-3 महीनों के लिए ब्रेक लेने का मन करता है।  पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस वक्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

अभिनेता ने कहा कि मैं हमेशा चीजों को जिंदगी में दिलचस्प बनाना चाहता हूं, ताकि मैं किसी भी चीज से बोर ना हो जाऊं। मैं हर उस पल को तराशता हूं ताकि मेरा उत्साह हमेशा बना रहे। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है मैं जिंदगी में जो कुछ भी करूं उससे लोगों का मनोरंजन हो। आम तौर पर मुझे ये प्रेरणा तब मिलती है जब मैं थिएटर करता था। मेरे लिए ये बहुत महत्व रखता है कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसमें लोगों को अवास्तविकता नहीं दिखाई दे।

अभिनय को मुश्किल काम बताते हुए पंकज त्रिपाठी ने इस बात पर जोर देकर कहा कि लोगों को ये देखने में बहुत आसान लगता है। मेरी निजी जिंदगी में काफी दफा ऐसा समय आया है जब मुझे ये महसूस होता है कि सब काम रोककर ठहर जाना चाहिए। अपने इस सफर के बारे में एक बार फिर से मुझे सोचना चाहिए क्योंकि हो सकता है मैं जरूरत से ज्यादा काम कर रहा हूं। मुझे खुद को तलाशने की कोशिश करनी चाहिए।

अभिनय से इतर घूमना पसंद है पंकज को

पंकज त्रिपाठी ने अपना मुख्य काम अभिनय नहीं बल्कि घूमना और खाना खाने को बताया। अभिनेता ने घूमने के शौक के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे घूमना बहुत पसंद है। मुझे घूमने का मौका फिल्मों की वजह से मिला है। मेरे पास फिल्मों में काम करने का कोई दूसरा मोटिवेशन नहीं है। अभिनेता के मुताबिक उन्हें पार्टी में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं होती। आगे कहा,  जिन लोगों के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया है, उन्हीं के साथ तस्वीरें नजर आती हैं।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!