लाइव न्यूज़ :

एक्टर विनीत कुमार की मदद के लिए आगे आए पंकज त्रिपाठी, परिवार और दोस्तों के लिए भेजी कोरोना की दवा

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 17, 2021 17:36 IST

बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह ने ट्वीट कर अपने परिवार और दोस्तों के अस्वस्थ होने और बाजार में दवा न मिलने की जानकारी दी थी। ट्वीट करने के कुछ ही घंटों बाद अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उनके परिवार के लिए मदद उपलब्ध करवाई।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर विनीत कुमार ने ट्वीट कर परिवार और दोस्तों के लिए मांगी मददकोरोमा की बीमारी से जुझ रहा है विनीत का परिवार, बाजार में दवाईयां नहीं मिलने की कही थी बातविनीत के ट्वीट के बाद उनकी मदद के लिए आगे आए अभिनेता पंकज त्रिपाठी, उपलब्ध करवाई दवाईयां

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने ट्वीट कर अपने साथी कलाकार पंकज त्रिपाठी को शुक्रिया कहा है। दरअसल हाल ही में विनीत ने ट्वीट कर बनारस में अपने परिवार और दोस्तों के बीमार होने और दवा की कमी से जूझने की बात बताई थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वे बनारस में हैं लेकिन कोरोना के इलाज के लिए बाजार में दवा नहीं मिल रहा है।  उसके बाद पंकज त्रिपाठी  उनकी मदद के लिए आगे आए और उनको दवाएं उपलब्ध करवाईं । 

विनीत ने ट्वीट कर बताया था दर्द

विनीत ने लिखा, 'मैं बनारस में हूं। बाजार में दवा नहीं मिल रही है। निजी लैब कोविड टेस्ट की रिपोर्ट देने में पांच दिन से असमर्थ है। बीमार को क्या दूं ? आपके वादे या आपके अपार भीड़ वाली रैली की वीडियोज ? जो आप लगातार पोस्ट कर रहे है ? धिक्कार है .. स्वार्थ अंधा बना देता है । जागे आम आदमी दम तोड़ रहा है ।' 

पंकज त्रिपाठी का किया धन्यवाद

विनीत ने कुछ घंटों बाद दूसरा ट्वीट किया और लिखा, 'जिन्हें संदेह है उन्हें बताना चाहता हूं कि मेरे परिवार के सदस्य बीमार हैं, कुछ मित्र बीमार हैं और मैं खुद भी बीमार हूं । दवा मिल गयी है । मदद करने के लिए धन्यवाद @tripathipankaj , भाई ! मेरे किरदार को सुल्तान ने वासेपुर में गोली मारी थी लेकिन असल जीवन में गोली(दवा) भिजवायी है । '

दरअसल विनीत और पंकज ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में साथ काम किया था, इस फिल्म के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली थी । इसके अलावा विनीत ने  अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज (2008) में मुख्य अभिनेता के रूप में की थी । फिलहाल विनीत अपनी आने वाली फिल्म 'आधार'  के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं । 

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!