लाइव न्यूज़ :

पंकज त्रिपाठी के घर पसरा मातम; सड़क दुर्घटना में जीजा की मौत, बहन की हालत गंभीर

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2024 11:42 IST

Pankaj Tripathi की बहन सरिता तिवारी और उनके पति राजेश तिवारी की शनिवार शाम करीब 4 बजे निरसा में जीटी रोड के पास सड़क दुर्घटना हो गई।

Open in App

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक दुखद सड़क दुर्घटना में पंकज के बहनोई की मौत हो गई और साथ में मौजूद उनकी बहन की हालत बेहद गंभीर है। एक्टर की बहन सरिता तिवारी और उनके पति राजेश तिवारी शनिवार शाम करीब 4 बजे निरसा में जीटी रोड के पास सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सरिता तिवारी का इलाज तो जारी है लेकिन उनके जीजा का निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, राजेश तिवारी और उनकी पत्नी सरिता तिवारी बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन की यात्रा कर रहे थे। उनकी कार (WB44D-2899) निरसा मार्केट चौक के पास डिवाइडर से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि राजेश तिवारी को जब अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया वहीं उनकी पत्नी का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी भारतीय रेलवे में कार्यरत थे और चित्तरंजन में तैनात थे। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह अपने गांव से चित्तरंजन वापस जा रहे थे तभी दुर्घटना हुई, जिससे उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।

चिराग पासवान ने जताया दुख

बिहार राजनीति के दिग्गज नेता चिराग पासवान ने पंकज त्रिपाठी के परिवार पर आए संकट पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शोक जताते हुए पंकज त्रिपाठी को हिम्मत दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।"

बता दें कि अगस्त 2023 में अभिनेता ने अपने पिता को खो दिया। परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया और इसमें कहा गया, “भारी मन से यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज स्थित अपने गांव जा रहे हैं।" जब अभिनेता ने मिमी में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, तो अभिनेता ने एक बयान जारी किया था, साथ ही घोषणा की थी कि यह पुरस्कार उनके पिता को समर्पित है। उन्होंने उनकी याद में अपने गाँव के हाई स्कूल में एक पुस्तकालय भी खोला था।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टीDhanbadहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच