लाइव न्यूज़ :

Panga First Look: मां के किरदार में कुछ ऐसी नजर आएंगी कंगना, लिखा- जो सपना देखते हैं वो पंगा लेते हैं, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 15:29 IST

कंगना रनौत की आगामी फिल्म पंगा का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है जिसके साथ इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख भी अनाउंस की गई है।

Open in App

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कंगना रनौत एक से एक नायाब फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। कंगना जल्द ही एक ही नई फिल्म लेकर फैंस से रूबरू होने वाली हैं। कंगना अब फैंस के लिए पंगा फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म में कंगना एक अलग रूप में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 23 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करते हुए अश्विनी अय्यर की टीम की ओर से एक कविता शेयर की गए हैं।

 इस कविता के नीचे कंगना और डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने सिग्नेचर किए हैं। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। पंगा फिल्म में फर्स्ट लुक में  कंगना रनौत एक साधारण महिला की तरह नजर आ रही है।

इस फोटो में उन्होंने गुलाबी रंग के सूट पहना हुआ है। इसमें बंधे बाल, हाथों में घड़ी और माथे में एक छोटी सी बिंदी में कंगना बिल्कुल अलग नजर आ रही है।  कंगना का ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।

इस पोस्टर में लिखा है कि जो सपने देखते हैं वो पंगा लेते हैं। कंगना के चेहरे पर हंसी नजर आ रही है। वह पोस्टर में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। दरअसल पंगा कबड्डी प्लेयर की जिंदगी पर आधारित फिल्म है।  कंगना की बहन रंगोली की पोस्ट के अनुसार इस फिल्म में कंगना मां का किरदार निभाने वाली हैं।

इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा जस्सी गिल, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और रिचा चड्ढा भी अहम किरदार निभाते नज़र आने वाली हैं। फिल्म पंगा के अलावा कंगना थलइवी में भी नज़र आने वाली हैं।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?