लाइव न्यूज़ :

आज पूरे राजकीय सम्मान से होगा पंडित जसराज का अंतिम संस्कार, लाइव देख पाएंगे प्रसारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2020 06:30 IST

बता दें कि पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में निधन हो गया था. वो 90 साल के थे। मालूम हो कि जसराज के परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली थी

Open in App
ठळक मुद्देजाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज हाल ही में निधन हो गया हैपद्म विभूषण पंडित जसराज ने सुरों की दुनिया में एक अलग ही पहचान स्थापित की थी

जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज हाल ही में निधन हो गया है। पद्म विभूषण पंडित जसराज ने सुरों की दुनिया में एक अलग ही पहचान स्थापित की थी। उनकी मौत से सुरों की दुनिया में सन्नाटा छा गया है। सोमवार को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका अमेरिका में निधन हुआ। 90 साल के जसराज पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही थे। 

आज (गुरुवार) पंडित जी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। खास बात है देशवासी दिग्गज के अंतिम संस्कार को लाइव देख पाएंगे। फेसबुक पर आर्ट एंड आर्टिस्ट्स और दुर्गा जसराज, सांरंग देव, मधुरा जसराज और पंडित जसराज फैंस के पेज पर ये लाइव प्रसारण दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा।

राजकीय सम्मान के तौर पर पंडित जसराज को तिरंगे में तपेटा जाएगा।इसके बाद उनको 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी।इसके बाद पंडित जसराज के पार्थिव शरीर को विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान ले जाया जाएगा। मालूम हो कि पंडित जसराज का पार्थिव शरीर बुधवार को मुंबई लाया गया है।

हरियाणा के हिसार से नाता रखने वाले जसराज ने मशहूर फिल्‍म निर्देशक वी शांताराम की बेटी मधुरा शांताराम से विवाह किया था। मधुरा से उनकी मुलाकात 1960 में मुंबई में हुई थी। अपने 80 साल के संगीत के सफर में शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं

पंडित जसराज ने ‘बंदिश बैंडिट्स’ को लेकर जताई थी खुशी

पंडित जसराज ने हाल ही में एमेजॉन प्राइम वीडियो की ‘बंदिश बैंडिट्स’ की तारीफ की थी। क्लासिक सिंगिग पर आधारित इस वेब सीरीज को देखकर पंडित जसराज काफी खुश नजर आए थे। अक्षत पारिख द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में पंडित जी टीम को अपना आशीर्वाद दिया था। वीडियो को साझा करते हुए पारिख ने लिखा था, 'संगीत मरतड पद्मविभूषण पंडित जसराज जी की तरफ से आशीर्वाद'।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!