लाइव न्यूज़ :

देशभक्ति भरे जज्बातों के साथ रिलीज हुआ 'पलटन' का टाइटल ट्रैक, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: August 14, 2018 11:42 IST

Paltan Movie Title Song Released: 'पलटन' की कहानी 1967 में हुए भारत और चीन युद्ध पर बेस्ड है। ये फिल्म कई बड़े सितारों से सजी है जिसमें दिग्‍गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 14 अगस्त: देशभक्ति की फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर जेपी दत्ता की आने वाली फिल्‍म 'पलटन' का पहला गाना रिलीज हो चुका है। पलटन का यह पहला गानाफिल्म का टाइटल ट्रैक भी है। गाने के इस वीडियो में सोनू सूद, अर्जुन राजपाल जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं जो कि युद्ध की तैयारी करते दिख रहे हैं। पलटन के इस टाइटल ट्रैक में भारतीय सेना के देशभक्ति से भरे जज्बातों को दिखाया गया है।  

गाने के बोल हैं- 'पलटन ओ पलटन, तेरे लिए लाए हम तन मन'..  जिसे दिव्या कुमार, इरफ़ान , आदर्श और खुदा बख्स ने मिलकर गाया है। ख़ास बात यह है कि पलटन में एक बार फिर लेखक जावेद अख्‍तर और संगीतकार अनु मलिक की जोड़ी साथ आई है। 

'पलटन' की कहानी 1967 में हुए भारत और चीन युद्ध पर बेस्ड है। ये फिल्म कई बड़े सितारों से सजी है जिसमें दिग्‍गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। वहीं इस फिल्‍म में गुरमीत चौधरी, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद जैसे अभिनेता भी नजर आएंगे।

हीरोइनों की बात करें तो इसमें ईशा गुप्ता, सोनल चौहान और दीपिका कक्कड़ नजर आएंगी। 3 म‍िनट 11 सेकंड का पलटन का यह ट्रेलर काफी दमदार है। 

बता दें कि साल 1962 में चीन के साथ हुई जंग में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके ठीक पांच साल बाद चीन की सेना ने एक बार फिर भारतीय सीमा में हमला किया था। चीनी सेना को जीत का घमंड था इसलिए उसने दोबारा हमला किया।

अचानक हुए इस हमले से भारतीय सेना के कई सैनिक शहीद हो गए थे। लेकिन भारतीय सेना ने बहादुरी से  जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई से चीन के हौसले पस्त हो गए और उन्होंने सीज़फायर का ऐलान कर दिया और इस तरह भारतीय सेना की जीत हुई।

टॅग्स :पलटनबॉलीवुड गॉसिपगानाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?