लाइव न्यूज़ :

Pal Pal Dil Ke Paas Trailer: सनी देओल के बेटे की फिल्म 'पल पल दिल के पास' का शानदार ट्रेलर रिलीज, एडवेंचरेस है ये लव स्टोरी

By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2019 13:16 IST

करण देओल की फिल्म Pal Pal Dil Ke Paas, 20 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म में करण और सहर के साथ आकाश अहूजा, सचिन खेड़ेकर, सिमन सिंह, मेगना मलिक, कामिनी खन्ना और आकाश धर भी दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' इस 20 सितम्बर को रिलीज होगी।इस फिल्म में करण देओल के साथ सहर बम्बा नजर आने वाली हैं।

सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। एडवेंचर से भरे इस ट्रेलर में रोमांस की भरपूर मात्रा है। बहुत दिनों से बॉलीवुड कोर लव स्टोरी की फैंस डिमांड कर रहे थे। जिसे 'पल पल दिल के पास' ने पूरा कर दिया है। बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर से साथ फुल ऑफ रोमांस ट्रेलर में नजर आ रहा है। 

कैसा है ट्रेलर

2 मिनट 17 सेकेंड के ट्रेलर की शुरूआत होती है और करण देओल के साथ एक्ट्रेस सहर बम्बा की बैकग्राउंड वॉइस ओवर के साथ कहानी की प्लॉट सेट हो जाती है। एक लकड़ी जिसे एडवेंचर का शौक है और एक लड़का जो शायद उसका गाइड है। खूबसूरत वादियों, पहाडियों, झरनों, नदियों के बीच से गुजरकर इन दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है। 

वहीं ट्रेलर के खत्म होते-होते करण देओल के कुछ फाइट सीन्स भी दिखाए गए जिसमें जूनियर सनी पाजी ताबड़तोड़ एक्शन करते दिख रहे हैं। उनके एक्शन को लोग कितना पसंद करते हैं ये तो समय ही बताएगा जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

सॉफ्ट सी होगी स्टोरी

ट्रेलर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की स्टोरी सॉफ्ट सी लव स्टोरी है। बॉलीवुड में पहले भी ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसमें टूरिस्ट से टूरिस्ट गाइड को प्यार हो जाता है फिर चाहे वो फिल्म राजा हिन्दुस्तानी हो या हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल। मगर इस फिल्म के सीन्स आपका दिल जीत लेंगे।

बॉलीवुड के सनी पाजी यानी सनी देओल के बेटे करण देओल इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। पल पल दिल के पास के पहले पोस्टर को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। करण देओल की इस फिल्म को सनी देओल डायरेक्टर कर रहे हैं। इस फिल्म मे करण देओल सहर बम्बा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। 

करण देओल की यह फिल्म 20 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म में करण और सहर के साथ आकाश अहूजा, सचिन खेड़ेकर, सिमन सिंह, मेगना मलिक, कामिनी खन्ना और आकाश धर भी दिखाई देंगे। बॉलीवुड के गोल्डन ऐरा के सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण इन दिनों अपनी आकर्षक पर्सनालिटी के चलते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। 

टॅग्स :पल पल दिल के पासकरण देओलसनी देओलधर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?