लाइव न्यूज़ :

Pal Pal Dil Ke Paas Teaser Review: लम्बे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी टिपिकल लव स्टोरी, जबरदस्त है करण देओल की फिल्म का टीजर

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 13:11 IST

कुछ दिनों पहले करण देओल की फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा था कि वो गर्व से भरे हैं। इस पोस्ट में ही उन्होंने बताया था की पांच अगस्त को टीजर जारी किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'पल पल दिल के पास' फिल्म से सनी देओल के बेटे बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।फिल्म का पोस्ट कुछ दिनों पहले जारी किया गया था जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म 'पल-पल दिल के पास' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखकर लम्बे समय से लव स्टोरी का इंतजार कर रहे फैंस को काफी खुशी मिलने वाली है। 'पल पल दिल के पास' का टीजर देखकर ही समझ आ जाएगा कि यह टिपिकल लव स्टोरी है। 

ऐसा है टीजर

सनी देओल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टीजर बेहद खूबसूरत और सॉफ्ट सा है। एक मिनट छह सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत होती है और करण देओल और सहर बम्बा दिखाई देते हैं। पूरे टीजर में बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत वादियों को दिखाया जाता है जहां करण और सहर एडवेंचर एक्टिविटी भी करते दिख रहे हैं। 

वहीं खास बात ये है कि पूरे टीजर में करण और सहर का एक भी डायलॉग नहीं दिखाया गया है। टीजर को फिल्म के टाइटल ट्रैक पर लॉन्च किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बहुत दिनों बाद बॉलीवुड में टिपिकल लव स्टोरी बन रही है। बायोपिक और एक्शन के इस जमाने में लव स्टोरी का इंतजार लोग बहुत पहले से कर रहे थे। 

सनी देओल के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में करण देओल सहर बम्बा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। 

कुछ दिनों पहले पल पल दिल के पास का पोस्टर रिलीज किया जाएगा। खूबसूरत इस पोस्टर में लीड किरदार एक दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं। वहीं उनके सामने पहाड़ और झरना दिख रहा है। खास बात ये है कि करण और सहर की कमर पर सेफ्टी बेल्ट बंधी हुई है जो दिल के आकार की है और दोनों ही आपस में जुड़ी हुई है। 

इस पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'गर्व से भरा हुआ और उत्साहित हूं कि हमारे परिवार का अगले जनरेशन, मेरे बेटे करण और सहर इस नए रास्ते पर हैं, पहले प्यार के साथ पल पल दिल के पास।' सनी देओल ने पोस्ट पर ही बताया कि फिल्म का टीजर सोमवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। यह फिल्म आगामी 20 सितम्बर को रिलीज होगी।

टॅग्स :करण देओलसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?