लाइव न्यूज़ :

Pal Pal Dil Ke Paas Box Office Collection Day 3: करण देओल की फिल्म ने वीकेंड पर की अच्छी कमाई, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 23, 2019 09:13 IST

'पल पल दिल के पास है' कहानी है करण सहगल की जो मनाली में 'कैंप उजी ’नामक एक विशेष ट्रैकिंग कंपनी चलाता है। इसी बीच वाडियो ब्लॉगर सहर सेठी (सहर बांबा) एक एडवेंचर ट्रीप की प्लान कर होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'पल पल दिल के पास' है फिल्म से करण देओल और सहर बंबा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

पल पल दिल के पास है फिल्म से सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म को फैंस से मिला जुला रिल्पॉन्ल मिल रहा है। फिल्म ने अपनी शुरुआत भी ठीक ठीक की है। फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है। सनी देओल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी रोमांटिक ड्रामा है जिसमें एक्शन भी दमदार है।

 इस फिल्म ने वीकेंड पर कुछ रफ्तार पकड़ी है। पल पल दिल के पास फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि करण देओल की फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की है।इस हिसाब से करण देओल और सहर बाम्बा की फिल्म ने तीन दिनों में 4.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

पल पल दिल के पास फिल्म के साथ ही बड़े पर्दे पर दो और फिल्में रिलीज हुई हैं इसलिए भी इसकी कमाई स्लो दर्ज की गई। इन दोनों फिल्मों में सोनम कपूर की द जोया फैक्टर और संजय दत्त की प्रस्थानम है।

फिल्म  की कहानी

पल पल दिल के पास है कहानी है करण सहगल की जो मनाली में 'कैंप उजी ’नामक एक विशेष ट्रैकिंग कंपनी चलाता है। इसी बीच वाडियो ब्लॉगर सहर सेठी (सहर बांबा) एक एडवेंचर ट्रीप की प्लान कर होती हैं। खुले दिल और नए अरमानों को लिए वह पर्वतारोही करण सहगल (करण देओल) के साथ ट्रेकिंग पर निकलता है। दोनों काफी पल साथ में बिताते हैं और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

फैमिली ड्रामे के साथ कहानी आगे बढ़ती है। इसके बाद एंडवेंचर टूर खत्म होने के बाद दोनों अलग भी हो जाते हैं, लेकिन काफी सालों का जब दोनों एक दूसरे से मिलते हैं और प्यार का इजाहर कर बैठते हैं। इसके बाद शुरू होता एक्शन, थ्रिलर और लव ड्रामा।

एक्टिंग

करण और सहर की ये  पहली फिल्म है। ऐसे में दोनों ने अपनी तरफ से अच्छी एक्टिंग पेश करने की कोशिश की है। करण की बात करें तो उन्होंने शानदार एक्टिंग की है। करण के गुस्से वाले सीन को देखकर फैंस को सनी देओल की याद आ जाएगी। करण एक दम नैचुरल एक्टिंग करते  नजर आए है। सहर ने भी ठीक ठाक अभिनय को पेश किया है।

निर्देशन

पल पल दिल के पास का निर्देशन सनी देओल ने किया है। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर धर्मेंद्र हैं। प्रेम कहानी को सनी ने बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया है। एक जबरदस्त केमेस्ट्री पेश करने की कोशिश भी सनी ने की है। फिल्म में शानदार बैकग्राउंड स्कोर है। क्योंकि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हिल स्टेशन पर हुई है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनपल पल दिल के पासकरण देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल