लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की अदालत ने 'हिंदी मीडियम' अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, जानिए मामला

By अनिल शर्मा | Updated: September 9, 2021 13:20 IST

प्राथमिकी के अनुसार दोनों ने मस्जिद का सामने नाचने का एक वीडियो शूट किया था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस घटना पर पाकिस्तान के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलाहौर की एक अदालत ने अभिनेत्री सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ जमानती वारंट जारी किएदोनों पर एक ऐतिहासिक मस्जिद के अंदर म्यूजिक वीडियो शूट करने का आरोप है कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 6 अक्टूबर तय की है

लाहौरः पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक अदालत ने बुधवार को सिंगर बिलाल सईद और 'हिंदी मीडियम' फिल्म की अभिनेत्री सबा कमर (Actress Saba Qamar) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए। दोनों पर एक ऐतिहासिक मस्जिद के अंदर म्यूजिक वीडियो शूट करने का आरोप है। दरअसल, दोनों अदालत की कार्रवाई के लिए बुधवार को हाजिर नहीं हुए थे जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किए हैं।

लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेत्री सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख 6 अक्टूबर तय की है। पिछले साल लाहौर पुलिस ने मस्जिद वजीर खान को ‘अपवित्र’ करने के आरोप में कमर और सईद के खिलाफ कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

प्राथमिक के अनुसार दोनों ने मस्जिद का सामने नाचने का एक वीडियो शूट किया था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस घटना पर पाकिस्तान के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी। मामले को लेकर पंजाब प्रांत की सरकार ने इस सिलसिले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था। वहीं वीडियो को लेकर सबा कमर और सईद की सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाएं हुईं थीं जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!