लाइव न्यूज़ :

पद्मावत के सामने आई नई मुश्किल, फिल्म खरीदने से डर रहे हैं डिस्ट्रीब्यूटर

By गुलनीत कौर | Updated: January 20, 2018 11:45 IST

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Open in App

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को लेकर मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फिल्म के रिलीज होने की सभी बाधाएं खत्म करने के बाद भी विरोध जारी है। ताजा मामला राजस्थान के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के फिल्म रिलीज से पीछे हटने का है। पद्मावत के लिए राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर घबराए हुए हैं और फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने से साफ इनकार कर रहे हैं। उन्हें यह डर है कि ऐसा करने से राजपूत समाज और पद्मावत के विरोध में खड़ी करणी सेना के लोग उनके भी खिलाफ हो सकते हैं और उनका सारा पैसा डूब सकता है। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

बड़े बैनर की फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को इस तरह से ठुकराना इंडस्ट्री में कोई सामान्य बात नहीं है। अब अंत में फिल्म प्रोड्यूसर के पास एक ही चारा बचा है, अगर वे यहां खुद ही किसी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर को नोमिनेट कर दें तो फिल्म यहां चल सकती है।  बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा पद्मावत के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

पद्मावत को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत करने का सुझाव दिया था जिसे फिल्म निर्माता ने मान लिया। सेंसर ने फिल्म में छह बदलाव करने के लिए भी कहा था जिसे संजय लीला भंसाली ने स्वीकार कर लिया था। लेकिन सेंसर द्वारा हरी झंडी मिलने के बावजूद बीजेपी शासित राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी जिसके खिलाफ भंसाली सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी करणी सेना ने धमकी दी है कि वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देगी। वहीं राजस्थान सरकार ने कहा है कि वो सर्वोच्च अदालत के फैसले के अध्ययन के बाद आगे की कार्यवाई पर विचार करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने वकील मोहनलाल शर्मा की वो याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने पद्मावत को मिले सीबीएफसी प्रमाणपत्र को अवैध घोषित करने की मांग की थी।

 

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिपराजस्थानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई