लाइव न्यूज़ :

पद्मावत विवाद vs सच्चाई: पद्मावत फिल्म में रानी पद्मावती का चरित्र-चित्रण

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 26, 2018 21:33 IST

फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती को नचनिया दिखाया जाने के आरोप लगे। लेकिन जब ‌फिल्म देखते हैं तो यह आरोप हास्यास्पद नजर आते हैं।

Open in App

पद्मावत फिल्‍म में रानी पद्मावती के किरदार सवालों के घेरे में है। लेकिन बस उनके लिए जिन्होंने फिल्म नहीं देखी है। जिन्होंने पद्मावत देखी है वे जानते हैं कि रानी पद्मावती वीरांगना, कुशल राजनेत्री, युद्ध नीति में निपुण, शास्‍त्रों की जानकार, अस्‍त्र और शस्‍त्रों की जानकार, चतुर नारी, कामदेव जैसा सौंदर्य, पतिव्रता और एक आदर्श क्षत्राणी की प्रतिमूर्ति के तौर पर स्‍थापित किया गया है।

फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती को नचनिया दिखाया जाने के आरोप लगे। लेकिन जब ‌फिल्म देखते हैं तो यह आरोप हास्यास्पद नजर आते हैं।

फिल्म देखने के बाद यह आरोप सिरे से खारिज किया जा सकता है। यह महज एक अफवाह है। फिल्म में रानी पद्मावती की एंट्री हिरन का शिकार करते होती है। अगले ही पल में वह रावल रतन सिंह के सीने के सीने से तीर निकालते नजर आती हैं। दूसरे ही पल वह मेवाड़ के राजगुरु से शास्‍त्रार्थ करते नजर आती हैं। दो सीन बाद वह मेवाड़ के न्याय विधान पर बात करती हैं। राजगुरु को कैद करने के राजा रतन सिंह के फैसले को बदलकर उसे देश निकाला दिलवा देती हैं।

चित्तौड़गढ़ महल में आते ही वह बढ़-चढ़कर महल के कामों में हिस्सा लेती हैं। जब उनके पति खाना खाते हैं तो वे पंखा हांकती हैं। यहां पर उनकी वजह से बड़ी महारानी यानी नागमती की थोड़ी उपेक्षा जरूर होती हैं। लेकिन फिल्म इस हिस्से को ज्यादा नहीं उभरने दिया गया है। ऐसे में पद्मावती लगातार महल की चहेती बनी रहती हैं।

जब बात युद्ध नीति की आती है। तब पद्मावती ही होती हैं जो बताती हैं कि अलाउद्दीन कपटी है। वह महल में आत्मसमर्पण करने नहीं आ रहा। होता भी वही है, अलाउद्दीन उन्हें देखने आया होता है। वह रतन सिंह को मना करती हैं अलाउद्दीन के छावनी में भोजन को ना जाएं यह कोई छलावा है।

वह पद्मावती ही होती हैं जो अपनी चतुर नीति से अलाउद्दीन से ही राघव नेतन का गला कटवा देती हैं। वह अलाउद्दीन के महल में दासियों के नाम पर सैनिकों को चुनर ओढ़ाकर ले जाती हैं और अपने पति को दानव की कैद से छुड़ा लाती हैं। जब बात मर्यादा की आती है वह महल की हजारों सतरानियों के साथ आग में कूदने से नहीं डरतीं। फिल्म में रानी पद्मावती का ऐसा किरदार है।

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया